नैनीताल – बाइक गहरी खाई में गिरी, हादसे में दो युवकों की मौत
Nainital Road Accident – मटियानी बैंड के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी रोड पर आम पड़ाव मटियाली बैंड के नजदीक ज्योलीकोट गांव के पास रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर ज्योलीकोट पुलिस- एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर खाई में गिरे दोनों युवकों को खाई से निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता का बेटा वैभव अपने दोस्त अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी गया हुआ था। रविवार देर शाम दोनों नैनीताल लौट रहे थे तभी मटियाली बैंड के पास अचानक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 70 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस दमकल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में खाई से निकाला।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे खबर के बाद युवकों के परिजन भी सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
मृतकों का विवरण-
1- वैभव नेगी पुत्र पूरन नेगी, उम्र 22 वर्ष, निवासी- रोज विला कंपाउंड तल्लीताल नैनीताल।
2-अर्पित चौहान पुत्र संजय चौहान, उम्र 21 वर्ष,निवासी-तल्लीताल।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक