नैनीताल: करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी के सख्त निर्देश पर चला अभियान
नैनीताल, 25 मार्च 2026: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर जनपद में जालसाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
1.44 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
हल्द्वानी निवासी वादी कमला देवी सहित अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर लगभग 1,44,49,000 रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में थाना चोरगलिया में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 08/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 भा.दं.सं. में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने ऐसे दबोचा आरोपी
मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) और अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 24 मार्च 2026 की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांशु बेलवाल (31 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त बेलवाल, निवासी सुरंदरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
टीम में शामिल पुलिसकर्मी कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मलखान सिंह शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


