Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य

मसूरी के एक होमस्टे में 27 वर्षीय नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। कमरे से खून के निशान और शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो

ख़बर शेयर करें -

सात महीने पहले हुई थी शादी, हनीमून ट्रिप के दौरान होमस्टे में मिली महिला की लाश; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

देहरादून। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली से घूमने आए एक नवविवाहित दंपती के होमस्टे में ठहरने के दौरान 27 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फॉरेंसिक टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सुबह पत्नी को फर्श पर पड़ा देख घबरा गया पति

पुलिस के अनुसार मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर टिपरीधार क्षेत्र स्थित एक होमस्टे में ठहरे दंपती के बीच रविवार रात तक सब कुछ सामान्य था। सोमवार सुबह जब पति की आंख खुली तो उसने अपनी पत्नी को कमरे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। महिला की नाक से खून बह रहा था और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। यह दृश्य देखकर पति के होश उड़ गए। उसने तत्काल होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

सात महीने पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान 27 वर्षीय राधा गायत्री के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राधा गायत्री और उनके पति सौम्या श्रीचरण दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे। दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति पुणे में जबकि पत्नी गुरुग्राम में नौकरी करती थी। शादी के बाद दोनों पहली बार उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे।

दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए थे दंपती

जांच में पता चला है कि दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकले थे। ऋषिकेश में कुछ समय बिताने के बाद वे मसूरी पहुंचे और धनौल्टी रोड स्थित होमस्टे में ठहरे। पुलिस अब उनके पूरे यात्रा कार्यक्रम, मोबाइल फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

कमरे से मिले अहम सुराग

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। कमरे में बिस्तर की चादर पर खून के धब्बे पाए गए, जबकि वहां से शराब की दो खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात के समय दंपती ने शराब का सेवन किया था। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कर रही है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। कमरे से लिए गए विभिन्न नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत स्वाभाविक थी, दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच गए, जबकि महिला के माता-पिता विशाखापट्टनम से उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं। होमस्टे के बाहर दिनभर परिजनों, पुलिस अधिकारियों और जांच टीमों की आवाजाही बनी रही। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

मसूरी पुलिस का कहना है कि मामले को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया जा रहा है। जांच में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। पुलिस सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, फॉरेंसिक तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BreakingCrimeNews #BreakingNews #CrimeNews #Dehradun #DehradunCrime #ForensicInvestigation #PoliceInvestigation #SuspiciousDeath #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost

Related Stories

देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
अयोध्या में प्रस्तावित उत्तराखंड अतिथि गृह और रुद्रपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

  • चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,501)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,243)
  • नैनीताल (6,536)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार