बरसात में बिजली के खंभे और स्टे वायर को छूने से बचें: मिश्रा
Nainital News – वर्षाकाल में विद्युत पोलों में लीकेज करेंट को रोकने हेतु विद्युत विभाग द्वारा जनपद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन मिश्रा ने बताया कि वर्षाकाल में ट्रान्फार्मर, विद्युत पोल आदि पर विभाग द्वारा लीकेज करेंट की जांच का परीक्षण कर जहां लीकेज करेंट पाया जाता है उन स्थानों को दुरूस्त किया जा रहा है ताकि जनहानि को रोका जा सके।
श्री मिश्रा ने आमजनता से अपील की है कि विद्युत के पोल या स्टेवायर को न छुयें। इसमें बिजली हो सकती है वर्षाकाल में पोल में बिजली आ सकती है तथा आप दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है। बिजली लाईन के पोल के पास अपने पशुओ को न बांधें या इनमें अपने पशुओ को शरीर न रगड़ने दें। वर्षाकाल में पोल गीले होते जिसमें बिजली आ सकती है तथा आपके पशु की मृत्यु भी हो सकती है।
उन्होंने कहा अपने घरों मे विद्युत लाईन को खुली ना छोड़े तथा विद्युत बोर्ड पर प्लग का अवश्य इस्तेमाल करें तथा घरों, कार्यालयो में विद्युत ग्राउंडिंग अवश्य करें ताकि अत्यधिक विद्युत प्रवाह को रोका जा सकता है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक