उत्तराखंड का लाल सिक्किम में शहीद: गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया वीर जवान
19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार गश्त के दौरान एवलांच की चपेट में आए।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
देहरादून/पिथौरागढ़: सिक्किम में आए हिमस्खलन (एवलांच) में उत्तराखंड ने एक बहादुर जवान को खो दिया। 19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार का गश्त के दौरान एवलांच की चपेट में आने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गणकोट (सुकौली) गांव निवासी विकास कुमार 29 मार्च को ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में उनके दो साथी सुरक्षित बच गए, लेकिन विकास कुमार ने मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:
शहीद विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 महीने की मासूम बच्ची, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
पार्थिव शरीर वृहस्पतिवार को पहुंचने की उम्मीद:
शहीद का पार्थिव शरीर पहले विमान से दिल्ली लाया जा रहा है, जिसके बाद सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ पहुंचाया जाएगा। बृहस्पतिवार तक उनके गांव पहुंचने की संभावना है।
गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर में शहीद को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


