Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani: कुमाऊँ में आपदा की स्थिति पर मंडलायुक्त ने दी जानकारी, राहत कार्यों की निगरानी जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: कुमाऊँ में आपदा की स्थिति पर मंडलायुक्त ने दी जानकारी, राहत कार्यों की निगरानी जारी

Mohan Chandra Joshi August 6, 2025
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने आज पत्रकारों से बातचीत में आपदा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे सभी ज़िलाधिकारियों से बातचीत कर क्षेत्रीय हालात की समीक्षा की गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पूरे मंडल में कुल 71 सड़कें बंद थीं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, ग्रामीण और जिला सड़कें शामिल हैं। नैनीताल जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन बंद था। क्वारब और अल्मोड़ा मार्गों पर लगातार पत्थर गिरने की वजह से रास्ते अब भी बंद हैं, जबकि टनकपुर–चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया है। बागेश्वर जिले में कपकोट से नाचनी की ओर जाने वाला राजमार्ग भी अपने अंतिम हिस्से में बाधित है। इन सभी मार्गों पर मलबा हटाने और रास्ते बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

पिथौरागढ़ जिले के क्वीटी के पास एक गांव में आठ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना थी, लेकिन प्रशासन द्वारा समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रभावित परिवारों को राहत राशि भी तत्काल वितरित कर दी गई है। इसी प्रकार, कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल जो कल टनकपुर से रवाना होकर धारचूला पहुंचा था, वर्तमान में वहीं सुरक्षित रूप से ठहरा हुआ है। धारचूला–लिपुलेख मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण रास्ता बंद है। जैसे ही मार्ग को सुरक्षित रूप से खोला जा सकेगा, यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि दल आज ही गूंजी तक पहुंच सके।

मैदानी क्षेत्रों में भी प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। बाजपुर के कुछ कस्बों में सुबह जलभराव की स्थिति बनी थी, जिसे सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया। संवेदनशील इलाकों, विशेषकर नालों और तलहटी के पास बसे क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। हल्द्वानी में नालों के पास रहने वाले परिवारों को कल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने परिचितों या सुरक्षित स्थानों पर रहने वाले लोगों के साथ कुछ समय के लिए रहकर सहयोग करें। बरसात के पूरे मौसम में इस SOP का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

आयुक्त ने बताया कि कुमाऊँ की प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य से अधिक है, हालांकि अभी खतरे के निशान को पार नहीं किया है। धारी और ओखलखांडा क्षेत्रों में बारिश होने का सीधा असर सितारगंज और खटीमा क्षेत्रों पर होता है। संबंधित उपजिलाधिकारियों और सिंचाई विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जिन क्षेत्रों में जलभराव या बाढ़ की आशंका रहती है, वहाँ वैकल्पिक भवनों को राहत केंद्र के रूप में पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। अस्थायी शिविरों में भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: प्यार के नाम पर खौफनाक खेल! शादी का झांसा, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो से सनसनी

जनता से अपील करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी लोग जो नदियों और नालों के आसपास रहते हैं, वे भारी वर्षा के समय अपने घरों में न रुकें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं। बहुत आवश्यक न हो तो भारी बारिश के समय यात्रा से भी बचें। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरारियों के माध्यम से यात्रा होती है, लेकिन इस मौसम में ऐसे मार्गों से परहेज़ करना ही समझदारी होगी, भले ही वहां सुरक्षा कर्मी तैनात हों।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक शीघ्र राहत पहुंचाई जाए और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल की जा सके। सभी ज़िलों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि केवल अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों से बचें।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
चम्पावत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा। चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच केदारनाथ यात्रियों के लिए कतारबद्ध शटल सेवा संचालन और भीड़ प्रबंधन करती पुलिस व प्रशासन टीम। केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए। देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

  • IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • चम्पावत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा। चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

  • सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच केदारनाथ यात्रियों के लिए कतारबद्ध शटल सेवा संचालन और भीड़ प्रबंधन करती पुलिस व प्रशासन टीम। केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,103)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,352)
  • खेल (350)
  • चंपावत (934)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,545)
  • नैनीताल (6,223)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (980)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (475)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित