देहरादून में जर्जर स्कूल भवनों पर बड़ी कार्रवाई, 64 में से 56 ध्वस्त
डीएम की सख्ती से तेज हुई कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता; शेष भवन एक माह में हटेंगे
देहरादून, 30 अप्रैल 2026: जिला प्रशासन देहरादून ने जर्जर एवं खतरनाक विद्यालय भवनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तेजी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। जनपद में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि शेष 8 भवनों को भी एक माह के भीतर हटाने की प्रक्रिया जारी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 4 माध्यमिक और 52 प्रारंभिक विद्यालयों के भवन ध्वस्त किए गए हैं। इसके अलावा निष्प्रोज्य कक्षा-कक्षों में माध्यमिक के 7 और प्रारंभिक के 10 कक्षों में से 14 को तोड़ा जा चुका है, जबकि शेष 3 कक्षों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी की सख्ती के चलते वर्षों से जर्जर पड़े स्कूल भवनों पर पहली बार एक साथ व्यापक कार्रवाई हुई है। शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर चिन्हांकन और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज किया गया।
विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार चकराता में 23, कालसी में 17, विकासनगर में 8, सहसपुर में 2, रायपुर में 14 और डोईवाला में 17 भवन चिन्हित किए गए थे। इनमें से कुल 70 विद्यालय भवन और कक्ष ध्वस्त किए जा चुके हैं। शेष 11 भवनों के लिए शासन को एक माह का अतिरिक्त समय देने का प्रस्ताव भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों को हटाकर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


