Mahashivratri: सत्य साधक ने सभी भक्तजनों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं , दिया यह संदेश
सत्य साधक गुरुजी ने सभी भक्तजनों की सुख-समृद्धि की कामना
राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन
लखनऊ। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने सभी भक्तजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया है। इस शुभ अवसर पर श्रावस्ती जिले के पावन राप्ती नदी के तट पर गुरु जी ने लोककल्याण की कामना को लेकर मां बगलामुखी जी का हवन-यज्ञ किया और सभी भक्तजनों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान गुरु जी ने कहा कि भगवान शिव करुणावतार हैं। शिव की पूजा देवता तो करते ही हैं, दानव भी शिव के परम भक्त हैं। देवों के देव होने के चलते भगवान शिव महादेव भी कहलाते हैं।
तृष्णा चिंता का मूल कारण है: सत्य साधक
गुरु जी ने कहा मनुष्य के मन में पलने वाली तृष्णा उसकी चिंता का मूल कारण है। तृष्णा मनुष्य के संतोष को समाप्त कर देती है। संतोष समाप्त होने पर पैदा होने वाला असंतोष मानसिक तनाव का कारण बनता है। इसलिए मनुष्य को तृष्णा नहीं बढ़ानी चाहिए क्योंकि तृष्णा की पूर्ति कभी भी नहीं होती।
सत्य साधक गुरु जी ने कहा इंसान कभी भी खराब नहीं होता उसका समय खराब होता है ,इसलिए समय को समझें और ऐसे समय को निकलने दें। यह एक समय चक्र होता है, जो हर इंसान की जिंदगी में आता है इसलिए ऐसे खराब समय में विवेक से कार्य करें। उन्होंने कहा मनुष्य को सोच समझकर कदम उठाना चाहिए और समय का इंतजार करना चाहिए।
गुरु जी ने कहा समुद्र मंथन में जब अमृत मिला तो देवताओं ने ले लिया और शिव को विष मिला तो उन्होंने पी लिया, विष मिलने पर भी शिव ने शोर नहीं मचाया क्योंकि शिव ने विषपान भी विश्व के कल्याण के लिए किया था। गुरु जी ने कहा देश की रक्षा और लोक कल्याण के लिए यदि हमें अपने जीवन भी न्योछावर करने पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत