Maharashtra: पुणे में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर , दो पायलट सहित तीन लोगों की मौत
Maharashtra News Helicopter Crashes: महाराष्ट्र के पुणे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पूणे के बावधन में आज बुधवार सुबह एक हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद हेलिकाॅप्टर में आग लग गई, वहीं उसमें सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गयी। घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6ः45 बजे हुई।
पुणे की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक हेलिकॉप्टर नेऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद अचानक हेलिकाॅप्टर पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह घटना के वक्त पहाड़ी इलाके में घना कोहरा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण पायलेट पहाड़ी इलाके में कुछ समझ नही पाये, जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया।
हेलिकाॅप्टर के क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हेलिकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के तुरंत बाद रेसक्यू ऑपरेशन के लिए दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस हादसे में हेलिकाॅप्टर में सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत की खबर सामने आ रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद