Maa Baglamukhi Mahayagya: मां बगलामुखी महायज्ञ के दौरान सैकड़ों भक्तों ने दी आहुतियां, video
सत्य साधक गुरुजी ने दिया सुख- समृद्धि का आशीर्वाद
Rampur News: जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के दिशा निर्देशन में में मां बगलामुखी महायज्ञ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में दिल्ली ,यूपी- उत्तराखंड के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। यूपी के रामपुर जनपद अंतर्गत स्वार तहसील के सीतारामपुर- किशनपुर गांव में मां बंगलामुखी के विराट महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि व मंगल की कामना की। हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
यहां 12 घण्टे तक चले रात्रिकालीन महायज्ञ में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दिल्ली व उत्तराखंड के भक्तों ने भी काफी संख्या में भाग लिया। यज्ञ के शुभारम्भ अवसर पर पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध वेदपाठी विद्वान पंडित ओमप्रकाश ढौडियाल ने पूजन- अर्चन का कार्य कर यज्ञ का शुभारम्भ करवाया। भद्रकाली पीठ से पधारे आचार्य पंडित योगेश पन्त ने जनमानस को मां पीताम्बरी यज्ञ की महिमां से अवगत कराया बंगलाधार से पधारे प्रसिद्ध संत रामकृष्ण महाराज ने सभी श्रद्धालुओं की मंगल कामना करते हुए माँ बंगलामुखी के प्रसिद्ध साधक सत्य साधक विजेन्द्र पाण्डे गुरुजी की अगुवाई में यज्ञ का शुभारम्भ करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा मां पीतांबरी की महिमा अपरम्पार है जो भी प्राणी मां पीतांबरी की शरणागत है उसका सदैव मंगल ही मंगल होता है। हवन यज्ञ कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सत्य साधक गुरुजी ने सभी भक्तजनों की समस्याओं को सुना और तमाम समस्याओं का निस्तारण करते हुए सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर मां पीताम्बरी के भक्त रमेश कुनियाल ,विक्रम असगोला ,वासुदेव गिरी गोस्वामी ,विनोद तिवारी ,राजू सैनी ,प्रधान अजय सैनी ,इन्द्र सिंह ,सुभाष सैनी ,लाखन सिंह , चोखे लाल सैनी, रामपाल सैनी ,बनवारी जी ,ओम पाल सैनी ,दीक्षित जी ,रामरूप सैनी बलवीर सैनी, बाबू राम ,आनन्द सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,प्रताप सिंह ,नरेश कुमार, प्रमोद कुमार ,अरंविद सैनी ,जयवीर सैनी, प्रमोद, आनन्द सिंह ,सीतारामपुर और किशनपुर आर पी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। Maa Baglamukhi Mahayagya Rampur

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी