Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Lok sabha Election 2024: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानिए ‘संकल्प पत्र’ के खास बिंदु
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

Lok sabha Election 2024: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानिए ‘संकल्प पत्र’ के खास बिंदु

Mohan Chandra Joshi April 14, 2024
ख़बर शेयर करें -

मोदी की गारंटी नाम से संकल्प पत्र किया जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी। ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में पांच बड़े वादे किए…

गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा।

  1. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा।
  2. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।
  3. जन औषधि केंद्रों का विस्तार करेंगे।
  4. एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

संकल्प पत्र के खास बिंदु

आने वाले पांच साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की गारंटी
अगले पांच साल तक मुफ्त राशन, पानी और गैस कनेक्शन और पीएम सूर्यघर से जीरो बिजली बिल
आयुष्मान भारत से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा
मध्यम वर्ग परिवारों के लिए पक्के घर, स्वास्थ सेवाओं का विस्तार
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी, हर नागरिक को हाई क्वालिटी शिक्षा प्राप्त होगी
2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेंगे
युवाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, हाई वैल्यू सर्विसेज, स्टार्टअप और टूरिज्म और खेल के जरिये लाखों रोजगार के अवसर मिलेंगे।
नारी तू नारायणी के तहत आगे 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।
महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को सर्विस सेक्टर से जोड़कर नए अवसर देंगे।
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओस्टियोपोरोसिस पर विशेष ध्यान देंगे।
महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे।
नारी वंदन अधिनियम को लागू करेंगे।
बीज से बाजार तक किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
श्रीअन्न को सुपर फूड की तरफ स्थापित करेंगे।
नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से जमीन की सुरक्षा करेंगे।
कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे।
मछुआरों के लिए नाव का बीमा, फिश प्रोसेसिंग यूनिट, सैटेलाइट के जरिये समय पर जानकारी इन सब को मजबूत करेंगे।
मछली पालकों को सी-वीड और मोती की खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
गिग वर्कर्स, माइग्रेंट वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, कुली और घर में काम करने वाले श्रमिकों ई-श्रम पर जोड़ कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देंगे।
हाईवे पर ट्रक चालकों के लिए आधुनिक सुविधाएं बनवाएंगे।
भारत योग का ऑफिशियल सर्टिफिकेशन देगा।
विश्वभर में तिरुवल्लूवर कल्चरल सेंटर के माध्यम से भारत की संस्कृति को विश्व में ले जाएंगे।
भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्यन की व्यवस्था उच्च शिक्षण संस्थाओं में करेंगे।
2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे।
एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन, वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।
ओबीसी, एससी, एसटी समुदायों को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान देंगे।
भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की गारंटी।
अर्बन हाउसिंग, ट्रांसपोर्टेशन, वाटर मैनेजमेंट, साफ हवा, कचरे के ढेर से मुक्ति और स्वच्छ पानी के लिए मिशन मोड पर काम होगा।
विश्वभर में रामायण उत्सव मनाएंगे। अयोध्या का विकास होगा।
5जी नेटवर्क टेक्नोलॉजी का विस्तार करेंगे, 6G पर काम करेंगे
भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिक सख्त कार्रवाई होगी।
Perform, Reform, Transform का मंत्र शासन के हर क्षेत्र में लागू होगा।
भारतीय न्याय संहिता लागू होगी।
वन नेशन, वन इलेक्शन के साथ ही कॉमन इलेक्टोरल रोल की व्यवस्था होगी।
समृद्ध भारत के लिए विश्वकर्मा परिवारजन, MSMEs और छोटे ट्रेडर्स को स्किल सिखाने, क्रेडिट देने, और उनके उत्पादन को बाजार से जोड़ने की गारंटी।
भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी।
रेलवे में नई पटरियां जुड़ेंगी। नई वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें आएंगी।
वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेंगे, आने वाले वर्षों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म होगी।
नए एयरपोर्ट हाईवे, मेट्रो, अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण जारी रहेगा।
उत्तर, दक्षिणी पूर्वी भारत में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की फिजिबिलिटी स्टडी शुरू होगी।
नॉर्थ-ईस्ट में विकास यात्रा जारी रहेगी। तटीय, द्वीप, पहाड़ी हर क्षेत्र की विशेष जरूरतों के अनुसार मास्टर प्लान बनाने की तैयारी।
भारत स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वीकल टेक्नोलॉजी में अग्रणी बनेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Lok sabha Election Lok sabha Elections 2024: भाजपा का घोषणा पत्र जारी Uttarakhand Morning post.com जानिए 'संकल्प पत्र' के खास बिंदु

Related Stories

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की फाइल फोटो Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • राष्ट्रीय

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दिनेश आर्य का राज्यसभा नामांकन Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

  • स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,710)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,587)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार