लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
लालकुआं स्थित मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति भाव के साथ शामिल श्रद्धालु।
हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे श्रद्धालु, मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से हुआ सराबोर
लालकुआं, 29 जुलाई 2026। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां अवंतिका शक्तिपीठ, लालकुआं मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, मातृशक्ति और भक्तों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजनों के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया। इस दौरान मंदिर में जयकारों की गूंज के बीच सभी ने सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण खाती ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करता है और आध्यात्मिक विकास का आधार बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, गोपाल दत्त जोशी, पूरन बिष्ट, रौनक कंवल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति मौजूद रहे। सभी भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


