लालकुआं- हरीश दुर्गापाल ने की हरीश रावत को जिताने की मार्मिक अपील
- बोले हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा समेत पूरे क्षेत्र की जनता को है रावत की जरूरत
लालकुआं। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश दुर्गापाल ने पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस से पार्टी के उम्मीदवार हरीश रावत को जिताने के लिए क्षेत्रीय जनता से मार्मिक अपील की है। उनका कहना है कि मैं आज इसलिए भावुक हो रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने हमें एक ऐसे नेता को इस विधानसभा की सेवा के लिए भेजा है जिनकी हमें अत्यंत आवश्यकता है। मुझे उनकी आवश्यकता है, आप सबको उनकी आवश्यकता है। पूरे उत्तराखंड को आवश्यकता है।
उनका कहना है कि मैं बहुत गहराई से पुनः आप सबसे निवेदन करता हूं कि अपने-अपने बूथों में जाकर रावत जी को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। इस विधानसभा क्षेत्र में एक इतिहास कायम करेंगे। मैं आप सबका बहुत-बहुत आभारी रहूंगा। यह चुनाव हरीश रावत का ही नहीं बल्कि हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत समस्त मातृशक्ति, युवा शक्ति समेत सबका है। आगे भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कहीं से कहीं तक कोई कसर नहीं होनी चाहिए। हम हरीश रावत जी को भारी मतों से विजई बनाकर एक नया इतिहास कायम करेंगे। मैं आप सबको प्रणाम करता हूं और धन्यवाद देता हूं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


