लालकुआं चुनावी महासंग्राम: नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल
लालकुआं। विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही दल बदल का दौर भी जोर शोर से शुरु हो गया है। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।
नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन की भाजपा, उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, कमलेश चंदोला, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
- इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बैरिस्टर राय, बैरिस्टर माझी, नितेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अंकुर कुमार सिंह, मनोज सिंह, वरुण सिंह शिवनाथ सिंह, हरिचरण माजी,पंकज पासवान,अवधेश पासवान आदि है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें