Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी के आकस्मिक निधन से लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर।
रात में अचानक बिगड़ी तबीयत, बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तड़के हृदय गति रुकने से निधन; आज सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
लालकुआं। क्षेत्र के समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का बुधवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह 35 वर्ष के थे और अविवाहित थे।
वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी तथा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार तड़के हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
दिनेश लोहनी सामाजिक गतिविधियों के साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और परिचितों में गहरा शोक है। बताया गया कि पिछले वर्ष ही उनके पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी आनंद बल्लभ लोहानी का निधन हुआ था। वह दिवंगत वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता कीर्ति लोहनी के सबसे छोटे भाई थे।
दिनेश लोहनी के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और शुभचिंतकों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे उनके निवास से निकाली जाएगी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


