भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन बिंदुखत्ता के लाल ने बढ़ाया देवभूमि का मान- Nainital News
बिंदुखत्ता के आनंद नाथ गोस्वामी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
गांव में खुशी की लहर , बधाई देने वालों का लगा तांता
लालकुआं। बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर द्वितीय निवासी आनंद नाथ गोस्वामी पुत्र नारायण नाथ गोस्वामी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन देवभूमि का मान बढ़ाया है। आनंद का बचपन से ही सेना में ऑफिसर बनने का सपना था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने जी जान से मेहनत की।
बता दें कि आनंद ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में पूरी की। जिसके बाद ग्रेजुएशन एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से किया। इसके बाद वह 2008 में आर्मी में भर्ती हुए। वहां पर उन्होंने भारतीय सेना वायु रक्षा रेजीमेंट में सेवारत रहते हुए अपनी सेवाएं दी। लेकिन उनकी मंजिल यहां तक ही नहीं थी, उन्हें अभी और उड़ान भरनी थी।
इसी क्रम में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को भेदने के लिए निरंतर प्रयास किए। इसी दौरान उन्होंने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड एसएसबी के माध्यम से भारतीय सेना में कमीशन पास किया, जिसमें वह ऑफिसर नियुक्त हुए। इन्होंने अपनी ट्रेनिंग भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पूरी की। इन्होंने सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी देहरादून में शिशिर दीक्षित से एसएसबी की तैयारी की।
आनंद बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं बेटे की इस कामयाबी से पिता-माता समेत पूरा परिवार उत्साहित है। पिता नारायण नाथ गोस्वामी भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है ,जबकि माता गोविंदी देवी गृहणी है। आनंद की इस कामयाबी से समूचे गांव में खुशी का माहौल है उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


