Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kisan Mela 2024: सीएम धामी ने किया पंतनगर किसान मेले का भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Kisan Mela 2024: सीएम धामी ने किया पंतनगर किसान मेले का भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi October 4, 2024
ख़बर शेयर करें -

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प0 गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर पहुँचकर 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया, मेले का समापन सात अक्टूबर को होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी मे लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम मे उन्होंने हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारम्भ एवं प्रकाशित साहित्य का विमोचन किया. इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आये प्रगतिशील कृषकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें चम्पावत के भीम सिंह महर, हरिद्वार के ओमवीर सिंह, पिथौरागढ़ के केशर दत्त, चमोली से लक्ष्मी देवी, नैनीताल से प्रताप सिंह, देहरादून के इंदर सिंह नेगी, अल्मोड़ा के शंकर सिंह बिष्ट, ऊधम सिंह नगर से अनिल दीप सिंह व रुद्रप्रयाग की सुनीता देवी को सम्मानित किया।

बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 116वां किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की बधाई देते हुए कहा कि भारत में हरित क्रांति के अग्रदूत के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी महानुभावों के बीच आकर मुझे अत्यन्त हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के किसान मेले प्रदेश के किसान भाईयों की उन्नति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इस प्रकार के कृषि मेलों के माध्यम से वैज्ञानिक, किसान एवं उद्यमी एक ही स्थान पर कृषि सम्बन्धी नवीनतम तकनीकों तथा विभिन्न जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकते हैं, इसके साथ ही किसान भाईयों को उन्नत बीज, पौंध, कृषि यंत्र और जैविक खाद सहित कृषि से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस मेले में प्रदर्शनी के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी जानकारियों से हमारे किसान भाई अवश्य लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला वास्तव में कृषि का एक ऐसा “कुंभ” है, जो किसानों को आधुनिक तकनीकी का बोध कराकर उन्हें समृद्ध बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को कुशल, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज एक ओर उपज बढ़ाने हेतु तकनीकी के प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार द्वारा किसानों को सभी प्रमुख फसलों पर बढ़ी हुई MSP देकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार जब आदरणीय मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले उन्होनें किसान भाईयों को “किसान सम्मान निधि” आवंटित करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। किसान सम्मान निधि की योजना के जरिए आज उत्तराखंड के भी लगभग 8 लाख से अधिक किसान भाईयों को आर्थिक संबल मिल रहा है, इतना ही नहीं, आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दिनों किसान भाईयों का जीवन स्तर बेहतर करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 14 हज़ार करोड़ रुपये की लागत वाली कुल सात नई योजनाओं को भी मंजूरी दी है। जिन योजनाओं से किसान भाईयों को बड़े पैमान पर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी जी से प्रेरणा लेकर हमारी राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है तथा किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य “फार्म मशीनरी बैंक” योजना के जरिये कृषि उपकरण खरीदेने हेतु 80 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद पर कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रू. का बोनस दिया जा रहा है, इसके साथ ही हमनें गन्ने के रेट में भी 20 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसानों के लिए नहर से सिंचाई को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न खेती के साथ ही हम सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

श्री धामी ने कहा कि हमने इस बार के बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण के लिए किया है, जिससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट” भी स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी हमारी सरकार विभिन्न स्तर पर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत हमने सेब और कीवी का उत्पादन व्यापक स्तर पर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में एप्पल और किवी मिशन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसी प्रकार प्रदेश में कीवी के बगीचे स्थापित करने में भी सरकार हर संभव मदद कर रही है, इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं, नवाचारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए उत्तराखंड के किसान भाईयों को अधिक से अधिक प्रशिक्षित, आधुनिक और समृद्ध बनाने का हम प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में, भारत का यह प्रथम कृषि विश्वविद्यालय भी “उन्नत कृषि-समृद्ध किसान” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर विकसित की गई विभिन्न फसलों, सब्जियों एवं फलों की विभिन्न प्रजातियां और अनेकों उन्नत कृषि तकनीकें ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के किसानों को फायदा पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज आयोजित हो रहा यह किसान मेला निश्चित रूप से किसान भाईयों के उत्थान में अहम योगदान देगा।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किसान भाईयों से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग मेले में विश्वविद्यालय एवं विभिन्न फर्मों द्वारा प्रदर्शित तकनीकों का अवलोकन करें व यहां के वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप यहां से नई तकनीकों, बीजों और कृषि यंत्रों के बारे कुछ ना कुछ नया जरूर सीखकर जाएंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों व किसान भाइयों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेर्तत्व में प्रदेश दिनों दिन विकास की ओर अग्रसर है तथा प्रदेश की जीडीपी भी 1.3 बढ़ी है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में दलहन की 28 बीज स्वीकृत हुए हैं जिसमें से 10 बीज पंतनगर विश्वविद्यालय के खाते में आये हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ग्लोबल बनने जा रहा है विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा 7 एमओयू अंतराष्ट्रीय स्तर के हुए हैं तथा विश्वविद्यालय द्वारा 300 कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं तथा ड्रोन व एआई तकनीक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर भी विश्वविद्यालय द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बद्री गाय का क्लोन भी विश्वविद्यालय द्वारा तैयार कर शीघ्र आने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के द्वारा विश्वविद्यालय के सहयोग के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया व उन्होंने सभी किसानों से वैज्ञानिकों से मिलकर आधुनिक जानकारियां लेकर लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, उप महानिदेशक युएस गौतम, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व किसान आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pantnagar Kisan Mela 2024: सीएम धामी ने किया पंतनगर किसान मेले का भव्य शुभारंभ Pantnagar Kishan Mela -2024 uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

  • हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

  • काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

  • पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (472)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,725)
  • उधमसिंह नगर (1,346)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (746)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम