Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra: DM विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, लैंडस्लाइड क्षेत्र का निरीक्षण; सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैंडस्लाइड क्षेत्र का जायजा लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और श्रद्धालुओं से सीधे फीडबैक लिया।
Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
ख़बर शेयर करें -


देर रात हुए भूस्खलन के बाद डीएम ने यात्रा मार्ग का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुरक्षा, स्वास्थ्य और शटल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

रुद्रप्रयाग, 20 मई 2026: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा बुधवार को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देर रात्रि हुए लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग पर चलकर यात्रा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पड़ावों पर रुककर बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित किया और यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया। यात्रियों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, विश्राम स्थलों एवं मेडिकल सहायता जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कई यात्रियों ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता एवं लगातार निगरानी के कारण यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा मार्ग में तैनात पुलिस, स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मियों द्वारा निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक संचालित शटल टैक्सी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से शटल सेवा की उपलब्धता, संचालन व्यवस्था एवं सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं परिवहन से जुड़े कार्मिकों को निर्देश दिए कि शटल सेवा का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से किया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यात्री सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं निर्धारित मानकों के अनुसार वाहनों के संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर प्रत्येक व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी विभाग पूरी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Char Dham Yatra DM Vishal Mishra Gaurikund Kedarnath Travel Update Kedarnath Yatra Landslide Update Rudraprayag News Sonprayag Uttarakhand News

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

  • कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

  • हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,666)
  • उधमसिंह नगर (1,293)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (964)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (653)
  • देहरादून (10,808)
  • नैनीताल (6,361)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,057)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी