Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर विधायक की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर विधायक की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Mohan Chandra Joshi January 30, 2025
ख़बर शेयर करें -

वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम की यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल की उपस्थिति में ब्लाॅक सभागार ऊखीमठ में बैठक आयोजित की गई

Rudraprayag News : यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की वर्ष 2025 की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार ऊखीमठ में तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी संचालकों तथा यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग संचालित करने के लिए उपस्थित सभी लोगों के सुझाव लिए गए।

बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यात्रा पड़ाव के विभिन्न स्थानों पर उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग तथा यात्रा मार्ग में उचित शौचालय व्यवस्था, विद्युत, पानी की उचित सुविधा तथा पैदल यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में आवंटित होने वाली दुकानों, संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों तथा डंडी-कंडी के लिए उचित व्यवस्था पारदर्शिता के साथ की जाए तथा दुकान आवंटन एवं घोड़ा-खच्चर संचालन हेतु स्थानीय लोगों एवं केदारघाटी में आपदा प्रभावित लोगों को प्राथमिकता दी जाए तथा घोड़े-खच्चरों के संचालन तथा दुकानों का संचालन करने हेतु बाहरी व्यक्तियों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को यात्रा शुरू होने से एक माह पूर्व केदारनाथ जाने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके साथ ही हेली कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी तथा स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों को हेली सेवा में प्राथमिकता से टिकट की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को भी लागू न करने की बात की गई तथा रात्रि 8 बजे के बाद पैदल यात्रा मार्ग में यात्रा का संचालन न किया जाए। साथ ही यात्रा मार्ग में मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए आदि सुझाव बैठक में रखे गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, होटल एसोशिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालकों से कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा है जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा उन्हें धाम में उचित सुविधा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हों इसमें सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है तभी हम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों से अपेक्षा की है कि जिनके पास भी भूमि है तथा पार्किंग के लिए उपलब्ध करा सकते हैं इसके लिए वे अपना प्रस्ताव उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में जिन स्थानों में पार्किंग के लिए सुझाव दिए गए हैं उन स्थानों में संबंधित के साथ तहसीलदार को 2-3 दिन के भीतर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि वे सभी के साथ सोनप्रयाग में बैठक कर लें तथा जिन स्थानों पर पानी की समस्या है उन्हें चिन्हित कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आवंटित होने वाली दुकानों के संबंध में कहा कि सभी लोगों को नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह से कोई दुकान एवं ढाबा संचालित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी सुझाव बैठक में रखे गए हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तथा केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों के व्यवसाय से भी जुड़ी है इसलिए यह जरूरी है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद तीर्थ यात्री यहां से अपने साथ सुखद एवं आनंद का अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है कि केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चार माह पूर्व ही कर ली गई हैं। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है जिससे कि शीतकालीन यात्रा में भी तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के समय अधिक भीड़ होने पर हमारे जो भी महत्वपूर्ण स्थान है उनका भी बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तीर्थ यात्रियों से दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो भी सुझाव रखे गए हैं उन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

बैठक में ब्लाॅक प्रमुख श्वेता पांडेय, अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित तीर्थ पुरोहित, केदार सभा के प्रतिनिधि, होटल होटल एसोशिएसन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालक, जनप्रतिनिधि एवं यात्रा से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Kedarnath Yatra 2025 Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • उत्तराखंड

Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

  • बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

  • उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

  • बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,922)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,571)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (464)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (763)
  • देहरादून (11,447)
  • नैनीताल (6,631)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी