Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारघाटी और जोशीमठ का बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य अतिथि गृह व मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केदारघाटी और जोशीमठ का बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य अतिथि गृह व मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार

उत्तराखंड में केदारघाटी और जोशीमठ क्षेत्र के विकास को लेकर राज्य अतिथि गृह और मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।
Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
केदारघाटी और जोशीमठ परियोजनाओं पर समीक्षा करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार।

केदारघाटी और जोशीमठ परियोजनाओं पर समीक्षा करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, केदारनाथ यात्रा और औली क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

देहरादून, 21 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में दो अहम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठकों में रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह तथा चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने और आवश्यक सुधारों के साथ संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

रतूड़ा में बनेगा आधुनिक पहाड़ी शैली का राज्य अतिथि गृह
बैठक में रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम रतूड़ा में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर विचार-विमर्श किया गया। करीब 34.29 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना को मुख्यमंत्री घोषणा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान सचिव राज्य संपत्ति डॉ. राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का डिजाइन पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए ताकि स्थानीय संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय दिखाई दे। उन्होंने कहा कि अतिथि गृह में 20 आधुनिक कक्षों के साथ दो वीवीआईपी सुइट और आवश्यक घरेलू सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा परियोजना को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक संशोधन किए जाएं। बैठक में विद्युत कार्यों की अलग डीपीआर तत्काल प्रस्तुत करने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को शामिल करते हुए संशोधित आगणन शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर दो छात्राओं से गलत हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

केदारनाथ यात्रा क्षेत्र को मिलेगा नया लाभ
रतूड़ा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त राज्य अतिथि गृह बनने से केदारनाथ यात्रा मार्ग और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों तथा पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। राज्य सरकार इस परियोजना को पर्यटन अवसंरचना के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण मान रही है।

जोशीमठ में पार्किंग संकट दूर करने की तैयारी
दूसरी बैठक में चमोली जिले के जोशीमठ स्थित रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा की गई। औली देश-विदेश के पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र है और वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण जोशीमठ और औली क्षेत्र में यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए लगभग 5.69 करोड़ रुपये लागत से मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में बताया गया कि परियोजना के तहत लोअर ग्राउंड स्तर पर 51 तथा ग्राउंड फ्लोर पर 46 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस प्रकार कुल 97 कारों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। पार्किंग परिसर तक पहुंचने के लिए सात मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित किया गया है। चयनित भूमि राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन है तथा उसे जिला विकास प्राधिकरण के पक्ष में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा

सुरक्षा और सुगमता पर विशेष जोर
परियोजना पर विस्तृत चर्चा के बाद सचिव आवास विभाग डॉ. राजेश कुमार ने पार्किंग परिसर तक पहुंचने वाले मार्ग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग की चौड़ाई एक से दो मीटर तक बढ़ाने और प्रवेश तथा निकास मार्गों को अलग-अलग करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था विकसित करने को कहा। इससे यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित हो सकेगा। साथ ही जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि चयनित भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी कर शासन को अवगत कराया जाए।

पर्यटन और विकास को मिलेगी नई गति
सचिव आवास एंव राज्य संपत्ति डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं को उत्तराखंड में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। एक ओर रुद्रप्रयाग में अत्याधुनिक राज्य अतिथि गृह के निर्माण से केदारघाटी में सरकारी एवं पर्यटन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जोशीमठ में मल्टीलेवल पार्किंग बनने से औली आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप शासन इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत

पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आर. राजेश कुमार
सचिव आवास एंव राज्य संपत्ति डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य में पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आज रुद्रप्रयाग के रडुआ गांव में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह तथा चमोली जिले के जोशीमठ स्थित रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। हमारा उद्देश्य है कि विकास कार्य स्थानीय जरूरतों, पहाड़ी भूगोल और पारंपरिक वास्तुकला के अनुरूप हों, ताकि सुविधाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय पहचान भी बनी रहे। रडुआ में बनने वाला आधुनिक राज्य अतिथि गृह केदारघाटी आने वाले अतिथियों और पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। वहीं, जोशीमठ की मल्टीलेवल पार्किंग औली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तकनीकी सुधारों के साथ परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और टिकाऊ आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #InfraProjects #Joshimath #Kedarnath #MultilevelParking #TourismDevelopment UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में जिला योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते डीएम ललित मोहन रयाल और अधिकारी। हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
मद्महेश्वर धाम में कपाटोद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भीड़ का दृश्य। Rudraprayag: जयकारों के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: जयकारों के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
देहरादून में दिव्यांग परिवार को आर्थिक सहायता और राहत प्रदान करते अधिकारी। देहरादून: 100% दिव्यांग पिता के सिर से उतरा कर्ज का बोझ, डीएम के मानवीय फैसले से परिवार को मिली राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: 100% दिव्यांग पिता के सिर से उतरा कर्ज का बोझ, डीएम के मानवीय फैसले से परिवार को मिली राहत

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
भवाली सड़क हादसा, खाई में गिरी कार का रेस्क्यू कार्य। नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
डॉ. एस.के. झा लोगों को हीट वेव से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हुए। उत्तराखंड में 48 घंटे हीट वेव अलर्ट: भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर; हेल्पलाइन नंबर जारी
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड में 48 घंटे हीट वेव अलर्ट: भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर; हेल्पलाइन नंबर जारी

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर दो छात्राओं से गलत हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Crime News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर दो छात्राओं से गलत हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में जिला योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते डीएम ललित मोहन रयाल और अधिकारी। हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश

  • मद्महेश्वर धाम में कपाटोद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भीड़ का दृश्य। Rudraprayag: जयकारों के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: जयकारों के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  • केदारघाटी और जोशीमठ परियोजनाओं पर समीक्षा करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। केदारघाटी और जोशीमठ का बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य अतिथि गृह व मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    केदारघाटी और जोशीमठ का बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य अतिथि गृह व मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार

  • देहरादून में दिव्यांग परिवार को आर्थिक सहायता और राहत प्रदान करते अधिकारी। देहरादून: 100% दिव्यांग पिता के सिर से उतरा कर्ज का बोझ, डीएम के मानवीय फैसले से परिवार को मिली राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: 100% दिव्यांग पिता के सिर से उतरा कर्ज का बोझ, डीएम के मानवीय फैसले से परिवार को मिली राहत

  • भवाली सड़क हादसा, खाई में गिरी कार का रेस्क्यू कार्य। नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,133)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,358)
  • खेल (350)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (591)
  • देहरादून (10,558)
  • नैनीताल (6,230)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (986)
  • यात्रा (386)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,105)
  • रुद्रप्रयाग (693)
  • रोजगार (478)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (598)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,336)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश Rudraprayag: जयकारों के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Rudraprayag: जयकारों के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन केदारघाटी और जोशीमठ का बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य अतिथि गृह व मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार केदारघाटी और जोशीमठ का बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य अतिथि गृह व मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार देहरादून: 100% दिव्यांग पिता के सिर से उतरा कर्ज का बोझ, डीएम के मानवीय फैसले से परिवार को मिली राहत देहरादून: 100% दिव्यांग पिता के सिर से उतरा कर्ज का बोझ, डीएम के मानवीय फैसले से परिवार को मिली राहत नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत