Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Dham : गृह सचिव ने कहा सुनिश्चित करें यात्रियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Dham : गृह सचिव ने कहा सुनिश्चित करें यात्रियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी

Mohan Chandra Joshi May 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ किया जाए उचित प्रबंधन

सचिव गृह दिलीप जावलकर ने केदारनाथ धाम में दर्शन को आ रहे तीर्थ-यात्रियों के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में की तैयारियों की समीक्षा

रुद्रप्रयाग। सचिव गृह दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सभी तीर्थ यात्रियों को दर्शन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ उचित प्रबंधन किया जाए ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कहा कि, यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर सोनप्रयाग एवं गुप्तकाशी से पहले ही यात्रा को मैनेज किया जाए ताकि यात्रा मार्ग में जाम जैसी स्थिति न होने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण


सचिव गृह ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा उत्तराखंड की मुख्य यात्रा है। कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी मात्रा में होती है। कपाट खुलने के अगले एक से दो सप्ताह में तथा सप्ताह के अंतिम दिनों में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में बहुत वृद्धि होती है। इस तरह से देखा जाए तो करीब 70-75 प्रतिशत यात्रा शुरूआती डेढ़ महीने में पूरी हो जाती है। इसी के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर पर अधिक तैयारियों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा यात्रा की दृष्टि से विपरीत मौसम में शासन स्तर से अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अन्य सामान्य दिनों में सुचारू यात्रा हेतु जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद में कम्युनिकेशन को काफी अपडेट किया गया है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार किया गया है। यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पीआरडी की मांग पर शासन स्तर पर कार्यवाही की जानी है। उन्होंने केदारनाथ की यात्रा को वर्तमान में पूर्णतः सुरक्षित बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा

सचिव गृह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं एवं मैनेजमेंट के लिए तैयार किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का उचित प्रबंधन किया जाए तथा धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराए जाएं। सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए सुरक्षा बलों के बारे में भी जानकारी ली।

सात नई पार्किंग की गई तैयार

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सिरोबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक 07 सेक्टर बनाए गए हैं तथा गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रैक रूट को 07 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसमें कार्मिकों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग के अलावा 07 नई पार्किंग तैयार की गई हैं। यात्रा मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं एवं बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने यह भी अपेक्षा की कि सोनप्रयाग एवं सीतापुर सहित अन्य पार्किंग स्थलों में पार्किंग फुल होने की दशा में तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार एवं ऋषिकेश में ही ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

यात्रा मैनेज करने को लगाए गए जनपद में 65 सीसीटीवी कैमरे

पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जनपद में 05 थाने अवस्थित हैं तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ट्रैक रूट पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनका पूरा डिस्प्ले कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की भीड़ होने पर उसे त्वरित गति से मैनेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा मैनेज करने के लिए पूरे जनपद में 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Kedarnath Dham : गृह सचिव ने कहा सुनिश्चित करें यात्रियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी Kedarnath Dham Yatra Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

IMG_20261021_082029 Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां। Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में दशहरा महोत्सव के दौरान। Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20261021_082029 Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

  • उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां। Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में दशहरा महोत्सव के दौरान। Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश

  • देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,843)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,554)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,418)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,233)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर