Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Dham : केदारनाथ दर्शन को आ रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए हैं यह प्रबंधन
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Dham : केदारनाथ दर्शन को आ रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए हैं यह प्रबंधन

Mohan Chandra Joshi May 25, 2024
ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ धाम में दर्शनों को आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा रहने का किया जा रहा है उचित प्रबंधन

पेयजल – चिकित्सा और पार्किंग की भी की गई है समुचित व्यवस्था

Rudraprayag News – श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढोतरी हो रही है। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खोल दिए गए हैं तथा 14 दिनों की यात्रा में एक नया कीर्तिमान/रिकाॅर्ड स्थापित किया है। जिसमें केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों तीर्थ यात्रियों की संख्या 4 लाख, 24 हजार, 242 पहुंच गई है।

केदारनाथ धाम में भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं ताकि तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

श्री केदारनाथ धाम में भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग, सीतापुर एवं अन्य यात्रा पड़ावों में पार्किंग फुल होने के कारण तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रियों को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में ही रोका जा रहा है। क्रीड़ा मैदान में रोके जा रहे यात्रियों के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा पंडाल तैयार किया गया है जिसमें तीर्थ यात्रियों की रहने की समुचित व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी संग नीति आयोग का मंथन, स्वास्थ्य और जल संरक्षण पर जोर

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में खेल मैदान अगस्त्यमुनि में जिला प्रशासन/नगर पंचायत द्वारा यात्रियों की रहने की समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु लगभग 500 यात्रियों की रहने एवं वाहनों के पार्किंग व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही यात्रियों के सुविधा के लिए 10 सीटर शौचालय भी तैयार किया गया है तथा यात्रियों की पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान द्वारा दो टैंकर भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा पड़ावों पर पार्किंग फुल होने पर सीतापुर एवं सोनप्रयाग में पर्याप्त स्थान न होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए अगस्त्यमुनि खेल मैदान में ही रहने की उचित व्यवस्था की गई है जिसमें उन्हें ठहराया जा रहा है ताकि किसी यात्री को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि यात्रा की समुचित व्यवस्था हेतु एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। जिसमें यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ की यात्रा के संबंध में यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों की चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया जा रहा है। जिसमें अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 453 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवयक दवाई उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे

केदारनाथ धाम व पैदल रूट पर उपलब्ध सुविधाओं की तीर्थयात्री कर रहे प्रशंसा

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों द्वारा केदारनाथ धाम व पैदल रूट पर उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की जा रही है।

मुंबई से केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे लूबी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वो गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम तक पैदल ट्रैक से आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पर दो-तीन सुविधाएं काफी बेहतर लगी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होने के साथ ही गरम पानी व साफ-सफाई की भी काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। कहा कि केदारनाथ धाम का मौसम काफी सुहावना है। साथ ही यहां के लोग के काफी मिलनसार हैं। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: परेड ग्राउंड के नीचे बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जोड़कर विकसित होगा ग्रीन स्पेस

बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु सुशील ने बताया कि वो केदारनाथ के दर्शन करने के लिए अपने घर से ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार तक पहुंचे। इसके बाद बस से गौरीकुंड तक पहुंचे। गौरीकुंड से पैदल ट्रैक से केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि पैदल ट्रैक पर किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं है। पैदल रूट में बीच-बीच में मेडिकल सुविधाओं सहित बाथरूम, साफ-सफाई भी काफी बेहतर हैं। कहा कि वो पहली बार केदारनाथ धाम आए हैं। उन्हें यहां का नजारा बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि यहां किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं है।

राजस्थान से केदारनाथ बाबा के दर्शन को पहुंचे एक अन्य श्रद्धालु ने भी जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं हेतु गरम पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी हैं। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Related Stories

ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • मौसम

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-july-2026.webp Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
परेड ग्राउंड अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Dehradun News: परेड ग्राउंड के नीचे बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जोड़कर विकसित होगा ग्रीन स्पेस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: परेड ग्राउंड के नीचे बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जोड़कर विकसित होगा ग्रीन स्पेस

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • मौसम

    Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद

  • uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-july-2026.webp Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  • मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश

  • विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,703)
  • उधमसिंह नगर (1,295)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (657)
  • देहरादून (10,831)
  • नैनीताल (6,368)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,064)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,133)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (890)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी