Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kanwar Mela 2026: कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Kanwar Mela 2026: कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य सेवाओं, एआई निगरानी, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की उच्चस्तरीय समीक्षा में सीएम ने दिए निर्देश; पिंक टॉयलेट, एआई निगरानी, मेडिकल कैंप, वाटर एंबुलेंस, अलग ट्रैफिक प्लान और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश।

हरिद्वार, 21 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता, समन्वय और सेवा-भाव के साथ संचालित हों। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार तथा विभिन्न स्थानों पर भंडारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से पर्याप्त संख्या में साफ-सुथरे पिंक टॉयलेट्स स्थापित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था राज्य के सभी प्रमुख स्थलों पर की जाए।
मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की आस्था, प्रशासनिक क्षमता, सेवा-भाव और कार्यकुशलता का भी प्रतीक है। हमारा लक्ष्य ‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ होना चाहिए। प्रत्येक श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड से सुरक्षित, संतुष्ट और सुखद अनुभव के साथ लौटे, यही राज्य सरकार का ‘विकल्प रहित संकल्प’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न प्रकार की वैश्विक चुनौतियों के बावजूद तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तराखण्ड में भी प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 55 हजार से अधिक श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार तीन गुना अधिक तीर्थयात्री उत्तराखण्ड पहुंचेंगे। इस वर्ष कांवड़ यात्रा में भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं उसी अनुरूप की जाएं, जिसमें धार्मिक परंपराओं एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, धर्माचार्यों एवं संत समाज के सहयोग से कांवड़ मेले का सफल संचालन और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि धर्माचार्यों एवं संतों के संदेशों पर आधारित वीडियो संदेश तैयार कर कांवड़ यात्रियों तक पहुंचाए जाएं, ताकि यात्रा अनुशासित एवं मर्यादित ढंग से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं एआई आधारित निगरानी प्रणाली का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कांवड़ यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए आवश्यकतानुसार पृथक यातायात व्यवस्था बनाई जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में वीआईपी मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख पड़ावों एवं मेला क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहे। प्रमुख घाटों पर वाटर एंबुलेंस तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस तथा अग्निशमन सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए। भारी वर्षा, जलभराव अथवा अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे कांवड़ मार्ग एवं मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थलों, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नियमित सफाई अभियान चलाया जाए तथा नो-प्लास्टिक अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा समाप्त होने के बाद भी तत्काल सफाई कर क्षेत्र को पूर्व स्थिति में लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि होटलों, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। सभी प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस एवं पंजीकरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए । किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन पूरी तरह सक्रिय रहें। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रतिदिन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी, कांगड़ा पुल एवं अन्य प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था एवं आपातकालीन निकासी योजना को पूरी तरह तैयार रखने को कहा। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने तथा अत्यधिक ऊंची कांवड़ एवं निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि वाले डीजे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल एवं हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने पर भी विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान आगामी महाकुंभ-2027 की तैयारियों में व्यवधान नहीं आना चाहिए। दोनों व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए विकास कार्यों एवं तैयारियों को निर्धारित समय पर आगे बढ़ाया जाए, ताकि उत्तराखण्ड एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से जताई संवेदना

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, दायित्वधारी विनय रोहिला, सुनील सैनी, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जगदग्नि, श्यामवीर सैनी, देश राज कर्णवाल, दिनेश कौशिक, नितिन गौतम, अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति, विधायक आदेश चौहान, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, व्यापार मंडल हरिद्वार के महामंत्री प्रदीप कालड़ा सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप एवं पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया एवं एसएसपी सर्वेश पंवार, टिहरी की जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने भी अपने-अपने जिलों में कांवड़ मेला को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एल. फैनई व आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, सचिव नितेश कुमार झा, पंकज पाण्डे, विनय शंकर पांडे, विनोद कुमार सुमन, धीराज सिंह गर्ब्याल, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार, आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaridwarNews #KanwarMela2026 #KanwarYatra2026 #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

  • हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

  • बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

  • हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,097)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,524)
  • नैनीताल (6,671)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (963)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल