Uttarakhand Job Alert: इस विभाग में 1300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती ,शासनादेश जारी
Dehradun News: उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती 12 साल बाद शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग (मेडिकल कॉलेज) नर्सिंग संवर्ग (अराजपत्रित) सेवा संशोधन नियमावली 2023 की अधिसूचना जारी हो गई है।
संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया, 1,383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग भर्ती का शासनादेश मिल गया है। सेवा नियमावली में 80 प्रतिशत पद महिला और 20 प्रतिशत पद पुरुष के होंगे। 70 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारक और 30 प्रतिशत डिग्री धारक को मिलेंगे। यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


