Jim Corbett National Park: पर्यटकों के लिए खुला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन
नैनीताल। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर का बिजरानी जोन मंगलवार की सुबह पर्यटकों के लिए विधिवत खोल दिया गया। इस अवसर पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने गेट का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर जिप्सी में सवार पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।
मानसून सीजन के चलते 30 जून को बंद हुआ यह जोन अब फिर से पर्यटकों के लिए खुल गया है। सुबह 6 बजे 30 जिप्सियों में सवार होकर पर्यटक जंगल सफारी के लिए निकले। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई, जिसमें भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी भी शामिल हुए।
पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि सुबह की पाली में 30 जिप्सी के माध्यम से पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए हैं और वे उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजरानी जोन की एडवांस बुकिंग एक माह तक के लिए पूरी हो चुकी है। इस दौरान पर्यटक जंगल की जैव विविधता और वन्यजीवों के दर्शन का आनंद उठाएंगे। बिजरानी जोन के रेंजर भानु प्रकाश हरबोला और अन्य वन कर्मी तथा पर्यटन कारोबारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


