Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को दोबारा सक्रिय करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर उत्पादन बहाली, रोजगार संरक्षण और बेहतर समन्वय के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे

बागेश्वर की झिरौली मैग्नेसाइट खदान एवं बिल्लौरी-मटेला स्थित फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे।

ख़बर शेयर करें -

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने उत्पादन बहाली और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने पर दिया जोर, कंपनी प्रबंधन को समन्वय के साथ कार्ययोजना आगे बढ़ाने के निर्देश

बागेश्वर, 24 जुलाई, 2026: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को झिरौली मैग्नेसाइट खदान एवं बिल्लौरी-मटेला स्थित मैग्नेसाइट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कंपनी की वर्तमान स्थिति, उत्पादन, विपणन एवं भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा जनवरी 2025 में बागेश्वर जनपद में खनन पर लगाई गई रोक कंपनी की दीर्घकालीन कानूनी पैरवी के उपरांत फरवरी 2026 में हटा दी गई। लंबे समय तक उत्पादन एवं बिक्री बाधित रहने के कारण कंपनी गंभीर आर्थिक चुनौतियों से गुजर रही है। वर्तमान में कंपनी में लगभग 250 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 100 से 200 स्थानीय परिवार सहकारी समितियों के माध्यम से कंपनी से जुड़े हुए हैं और उनकी आजीविका भी इसी उद्योग पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि झिरौली क्षेत्र में देश के सबसे बड़े मैग्नेसाइट भंडार स्थित हैं। कंपनी सतत एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप खनन (सस्टेनेबल माइनिंग) के लिए प्रतिबद्ध है। खदान से निकाले गए मैग्नेसाइट का परिवहन ट्रकों के माध्यम से बिल्लौरी-मटेला स्थित फैक्ट्री तक किया जाता है, जहां कैल्सीनेशन प्रक्रिया के बाद इसे देश के विभिन्न स्टील एवं रिफ्रैक्टरी उद्योगों को आपूर्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त डेड बर्न्ट मैग्नेसाइट (DBM) की मांग उर्वरक (फर्टिलाइजर) क्षेत्र में भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

इस अवसर पर वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने कंपनी का रवन्ना (डिस्पैच) शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग रखते हुए उद्योग के संचालन में तेजी लाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कंपनी प्रबंधन एवं वर्कर्स यूनियन से आपसी समन्वय और सकारात्मक संवाद बनाए रखते हुए उद्योग को पुनः पटरी पर लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने को कहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बेहतर तालमेल एवं सुनियोजित कार्ययोजना के माध्यम से कंपनी पुनः उत्पादन बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को भी सुदृढ़ कर सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BageshwarNews #DistrictAdministration #DMApoorvaPandey #IndustrialDevelopment #MagnesiteIndustry #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में चुनाव के ऐलान की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में चुनाव के ऐलान की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

  • चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  • देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

  • क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,429)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (729)
  • देहरादून (11,208)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण