बागेश्वर: गरुड़ में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, 262 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
Bageshwar News- प्रदेश सरकार की पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड गरुड़ के रामलीला मैदान में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर और जनता दरबार का आयोजन किया गया।

शिविर/जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में कुल 262 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान प्राप्त 67 शिकायतों में से 27 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्रों से संबंधित आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए, अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


