जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ , 12 श्रद्धालुओं की मौत ,कई घायल
- राहत और बचाव कार्य जारी
जम्मू- माता वैष्णो देवी के दरबार से दुखद समाचार सामने आया है जहां भगदड़ में कई लोगों की जान गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं घायलों का इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि नए साल के शुभागमन के मौके पर माता वैष्णो देवी भवन में अर्धरात्रि बाद अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

मरने वालो में दो महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. भगदड़ की घटना के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मैं माता वैष्णो देवी तीर्थ पर त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लेने के लिए तुरंत कटरा जा रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही