Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बागेश्वर में ‘कोशिश–एक नई आशा’ थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का समाधान व सम्मान
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बागेश्वर में ‘कोशिश–एक नई आशा’ थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का समाधान व सम्मान

Mohan Chandra Joshi March 8, 2026
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और एसपी जितेन्द्र मेहरा ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं, विकास भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बागेश्वर थाने में ‘कोशिश–एक नई आशा’ थीम के अंतर्गत थाना दिवस का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने की। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने संयुक्त रूप से महिलाओं की शिकायतें सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। थाना दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी महिला को अपनी बात रखने में संकोच न हो और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने कहा कि बागेश्वर पुलिस के लिए महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘कोशिश–एक नई आशा’ अभियान के माध्यम से महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना दिवस के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन सेवाओं की उपयोगिता तथा छेड़छाड़ जैसे अपराधों की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि महिला समाज और परिवार की धुरी है, लेकिन दूसरों का जीवन संवारने के साथ-साथ उन्हें अपने अस्तित्व और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना होगा।

‘राइट, जस्टिस, एक्शन फॉर ऑल वीमेन एंड गर्ल्स’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने दुगबाजार की आंगनबाड़ी कार्यकत्री राहिला तबस्सुम, अखर की गीता कोरंगा तथा मन्यूडा की खष्टी राना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं मंडलसेरा की रेखा पंचवाल और कांडा की शोभा पांडे ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए, जिन्होंने उपस्थित जनों को प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड की नारी शक्ति अद्वितीय है। महिलाओं के अदम्य साहस और संघर्ष की बदौलत ही समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक रहने तथा एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि महिलाएं आर्थिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ी हैं, लेकिन सामाजिक स्तर पर अभी भी भेदभाव की चुनौतियां मौजूद हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को हर स्तर पर सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, खान अधिकारी नाजिया हसन सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
देहरादून के विकासनगर में महिला और युवक को गोली लगने की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा हटाने में जुटी प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीम। Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में बादलों से घिरा मौसम और वर्षा का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने 25 जुलाई तक सतर्क रहने की सलाह दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने 25 जुलाई तक सतर्क रहने की सलाह दी

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 379 ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। UKSSSC Recruitment 2026: 379 ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Recruitment 2026: 379 ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

  • देहरादून के विकासनगर में महिला और युवक को गोली लगने की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

  • उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा हटाने में जुटी प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीम। Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में बादलों से घिरा मौसम और वर्षा का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने 25 जुलाई तक सतर्क रहने की सलाह दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने 25 जुलाई तक सतर्क रहने की सलाह दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,869)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,445)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,916)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,094)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (903)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने 25 जुलाई तक सतर्क रहने की सलाह दी Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने 25 जुलाई तक सतर्क रहने की सलाह दी