Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: भवन कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश, स्वच्छता पर विशेष फोकस — जिलाधिकारी मनीष कुमार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: भवन कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश, स्वच्छता पर विशेष फोकस — जिलाधिकारी मनीष कुमार

Mohan Chandra Joshi October 30, 2025
ख़बर शेयर करें -

नगर निकायों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा — जनसेवा और स्वच्छता दोनों हों सर्वोच्च प्राथमिकता

Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नगर निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी ने भवन कर वसूली में तेजी लाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि कर-करेत्तर राजस्व की वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक नगर निकाय लक्षित वसूली को प्राथमिकता के साथ पूरा करे।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण, एमआरएफ संचालन, राज्य व केंद्र वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग, सार्वजनिक सम्पत्तियों पर अतिक्रमण, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम हेल्पलाइन और पेयजल व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाएं। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने, कूड़ा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई करने और जागरूकता गतिविधियाँ (ICE एक्टिविटीज) बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जहाँ भी लोग सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालते हैं, वहाँ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। नगर क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को साप्ताहिक रूप से सुना जाए तथा उनके लिए मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएँ। सभी ईओ यह भी सुनिश्चित करें कि कूड़ा वाहन चालकों और वाहनों का बीमा समय से हो।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे

बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद चंपावत में 165 के लक्ष्य के सापेक्ष 206, टनकपुर में 455 के सापेक्ष 477, लोहाघाट में 85 के सापेक्ष 92 तथा नगर पंचायत बनबसा में 85 के सापेक्ष 87 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने योजनाओं के सतत फॉलोअप पर बल दिया।

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। साथ ही, आवारा गोवंश से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उनके गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए जाने और गौशालाओं के संचालन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weathe Update: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय

व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति पर बताया गया कि जनपद के सभी नगर निकायों में यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा नए स्वीकृत आवासों के लिए दस्तावेजी औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स के पुनर्वास और महिला समूहों को प्रशिक्षण देकर उनकी आजीविका सुदृढ़ करने पर भी बल दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंपावत श्री भरत त्रिपाठी, लोहाघाट श्री सौरभ नेगी, टनकपुर एवं बनबसा श्री दीपक बुधलाकोटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य

Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में आईटी पार्क जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नारी निकेतन में संवासिनियों और बालिकाओं को हेयर ग्रूमिंग व पर्सनल केयर प्रशिक्षण Dehradun News: नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग-पर्सनल केयर क्लास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग-पर्सनल केयर क्लास

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

  • बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • स्वास्थ्य

    Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

  • कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

  • हरिद्वार में संत समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता
    • अध्यात्म

    Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,220)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,482)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (711)
  • देहरादून (11,105)
  • नैनीताल (6,476)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,155)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,154)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (920)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता