हल्द्वानी: तीनपानी-मंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और पोल शिफ्टिंग के निर्देश
ड्रेनेज कार्य में तेजी लाने और पेड़ों के छपान के लिए वन विभाग से समन्वय के निर्देश
हल्द्वानी, 16 अप्रैल: हल्द्वानी में तीनपानी से मंडी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज कार्यों का नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने विद्युत विभाग को सड़क किनारे लगे पोलों की शिफ्टिंग जल्द शुरू कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
परियोजना प्रबंधक को ड्रेनेज कार्य तेजी से पूरा करने तथा पोल शिफ्टिंग के लिए स्थान चयनित कर विद्युत विभाग को सूचित करने को कहा गया। साथ ही तीनपानी से मंडी की ओर दाहिनी तरफ भी ड्रेनेज और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
मार्ग चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पेड़ों के छपान के लिए वन विभाग के साथ समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर विद्युत पोल शिफ्टिंग के लिए दो दिन के भीतर आगणन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


