Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को मिला नए साल से पहले प्रमोशन का तोहफा

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के सैंकड़ो पुलिसकर्मियों को नए साल का तोहफा मिला है। जानकारी के अनुसार 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल बन गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन हेतु बधाई दी है।
उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन को तोहफा, 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल
उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को भी प्रमोशन का तोहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गयी हैं।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें