हल्द्वानी- थालसेवा में अचानक पहुंचे RFC कुमाऊं हरवीर सिंह , सेवकों का बढ़ाया हौंसला
हल्द्वानी। थालसेवा में कुमायूँ मंडल के आरएफसी हरबीर सिंह अचानक पहुंचे और उन्होंने थालसेवा कर, सेवको का हौंसला बढ़ाया ।
हरबीर सिंह ने अपने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी कार्यकाल के रहते 18 अक्टूबर 2018 को थालसेवा का शुभारंभ अपने कर कमलों से किया था, तब से अब तक ये सेवा लगातार बिना रुके चल रही है ।

टीम थालसेवा ने उन्हें अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस किया ।
लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन यानि टीम थालसेवा के सचिव प्रवीण मित्तल और उपचार सेवा प्रमुख अतुल वर्मा ने उनका स्वागत किया ।
टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने हरबीर सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आने से हमारे सेवको का हौंसला बढ़ा है ।
इस अवसर पर संजय बग्गा, दिनेश आर्यन, दयाल पांडेय, राजीव बग्गा, उंमग वासुदेवा, आदि भी मौजूद रहे ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


