हल्द्वानी- सड़क हादसे में बहन की मौत , भाई घायल
हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी से दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है यहां नैनीताल मार्ग पर घटगड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय बुधलाकोटी व बेटी आकांक्षा बुधलाकोटी अपनी दीदी के घर से वापस लौट रहे थे कि नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को घायलावस्था में हायर सेंटर भेज दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल आकांशा(21) ने दम तोड़ दिया।
वही विजय की हालत गम्भीर बनी हुई है। गौरतलब है कि कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है, इस घटना पर कालाढूंगी व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


