Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand- AIIMS ऋषिकेश में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक शुरू , पढ़िए संतान से वंचित लोगों को मिलेगा लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand- AIIMS ऋषिकेश में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक शुरू , पढ़िए संतान से वंचित लोगों को मिलेगा लाभ

Mohan Chandra Joshi October 12, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर, एम्स ऋषिकेश में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक शुरू , गायनी विभाग में स्थापित हुआ इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर संतान से वंचित माता-पिता को मिलेगा लाभ इस सुविधा को शुरू करने वाला ’एम्स’ राज्य का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान।

एम्स ऋषिकेश में अब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर (आईवीएफ) सुविधा शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में इस नई उपलब्धि के शुरू होने से उन परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिन दंपतियों के शारीरिक कमी की वजह से बच्चे नहीं हो पाते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अब बांझपन का दंश झेल रहे लोगों की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड में एम्स, ऋषिकेश पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है जहां यह सुविधा शुरू की गई है।

गौरतलब है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) एक सहायक प्रजनन तकनीक है, जहां भ्रूण के उत्पादन के लिए एक प्रयोगशाला में एक अंडे को शुक्राणु के साथ जोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया में एक महिला रोगी के अंडाशय को हार्माेनल दवाओं के साथ उत्तेजित करना, अंडाशय (डिंब पिकअप) से अंडों को निकालना और शुक्राणु को एक प्रयोगशाला में एक विशेष तकनीक के माध्यम से उन्हें निषेचित करना शामिल है। निषेचित अंडे (जाइगोट) के 2 से 5 दिनों के लिए भ्रूण संवर्धन से गुजरने के बाद, इसे एक सफल गर्भावस्था की स्थापना के लिए उसी या किसी अन्य महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। इस तकनीक का उपयोग महिलाओं में बांझपन के प्रमुख कारणों (ट्यूबल क्षति, एंडोमेट्रियोसिस, खराब डिम्बग्रंथि रिजर्व, पीसीओएस आदि) या पुरुष कारक (असामान्य वीर्य पैरामीटर आदि) या दोनों वाले जोड़ों में किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

एम्स ऋषिकेश के निदेशक और सीईओ प्रोफेसर अरविंद रघुवंशी ने संस्थान के गायनी विभाग में आईवीएफ सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में कई दंपति बांझपन की समस्या से जूझ रहे हैं। जो महिलाएं बांझपन की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें सामाजिक कलंक, वर्जना और मानसिक प्रभावों का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश में आईवीएफ केंद्र खुलने से उत्तराखंड और आसपास के शहरों में रहने वाले ऐसे सभी लोगों को लाभ मिल सकेगा जो संतान सुख से वंचित हैं और इस सुविधा से माता-पिता का सुख प्राप्त करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त

डीन एकेडेमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने कहा कि इस सुविधा को शुरू करने वाला एम्स अस्पताल स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य का पहला सरकारी संस्थान है। उन्होंने कहा कि क्योंकि अभी तक यह बेहद जटिल और महंगा इलाज हुआ करता था, इसलिए अब एम्स ऋषिकेश में शुरू की गई इस सुविधा से मध्यम वर्ग के दंपति भी अपना उपचार करा सकेंगे।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर अश्वनी कुमार दलाल ने कहा कि आज के दौर में ऐसे मेरीड कपल्स की संख्या ज्यादा बढ़ रही है जिनकी अपनी कोई संतान नहीं है। इस सुविधा से पुरुष बांझपन और महिला बांझपन दोनों की समस्याओं का निदान संभव है।

प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की प्रमुख तथा एम्स के आईवीएफ केंद्र की प्रभारी प्रोफेसर जया चतुर्वेदी ने इस बाबत बताया कि गायनी विभाग पिछले 4 वर्षों से बांझपन वाले जोड़ों का प्रबंधन कर रहा है। इसमें बांझ दंपति का काम, ओव्यूलेशन इंडक्शन, फॉलिक्युलर मॉनिटरिंग, बांझपन के लिए लेप्रोस्कोपिक और हिस्टेरोस्कोपिक सर्जरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह विभाग इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की गाइडलाइन के अनुसार 45 वर्ष तक की महिलाओं और 50 वर्ष तक के पुरुषों के लिए यह सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

आईवीएफ केन्द्र की नोडल अधिकारी डॉ.लतिका चावला ने केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में कहा कि आईवीएफ केंद्र में पुरूष शुक्राणुओं की जांच हेतु एंड्रोलॉजी लैब ने कार्य करना शुरू कर दिया है और केन्द्र में अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (आईयूआई) की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा इस केन्द्र में आईवीएफ प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में एम्स ऋषिकेश संतान से वंचित ऐसे माता-पिता का भी इलाज करेगा, जिनके शरीर में अण्डाणु या शुक्राणु नहीं बनते और जिन्हें स्पर्मदाता की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन के प्रोफेसर यूबी मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, गायनी विभाग की प्रोफेसर शालिनी राजाराम, डॉ. अनुपमा बहादुर, डॉ. कविता खोईवाल,डॉ. अमृता गौरव सहित कई अन्य मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand- AIIMS ऋषिकेश में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक शुरू Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर ऋषिकेश एम्स पढ़िए संतान से वंचित लोगों को मिलेगा लाभ

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
हरादून के वसंत विहार में एसयूवी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
भीमताल कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे। Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
रामनगर में महिला हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
Urban Learnathon 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पंचायत लालकुआं की उपलब्धि। Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

  • दतिया धाम के राम जानकी मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारे की तैयारियां Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु
    • अध्यात्म
    • राष्ट्रीय

    Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

  • उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

  • हरादून के वसंत विहार में एसयूवी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

  • भीमताल कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे। Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,114)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,532)
  • नैनीताल (6,677)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,253)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश