Uttarakhand: IMD तत्कालिक मौसम अलर्ट , इन जिलों में तेज बारिश के बाद बर्फबारी की चेतावनी
Dehradun , Nowcast For Uttarakhand State : उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए हुए हैं और गरज चमक के साथ रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी द्वारा तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देर रात तक आज हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं पर्वतीय जनपदों में बारिश के बाद 3500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात को हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।
आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली , बागेश्वर, टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय इलाके के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं 3500 मी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नैनीताल ,उधम सिंह नगर , हरिद्वार, अल्मोड़ा ,चंपावत ,पौड़ी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी ने इस दौरान ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऐतिहात बरतने की सलाह दी है। Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


