Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी की साफ चेतावनी- पद बड़ा हो या छोटा ,भ्रष्टाचार किया तो सख्त कार्रवाई और सीधा जेल का रास्ता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी की साफ चेतावनी- पद बड़ा हो या छोटा ,भ्रष्टाचार किया तो सख्त कार्रवाई और सीधा जेल का रास्ता

Mohan Chandra Joshi June 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं ,सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित करना। हाल के महीनों में सरकार ने यह दिखा दिया है कि अब सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनका पद या प्रभाव कितना ही बड़ा क्यों न हो। पहले जिन अधिकारियों पर सवाल उठाने में लोग हिचकते थे, अब उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी सरकार का कड़ा एक्शन
हरिद्वार जमीन खरीद घोटाले पर धामी सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो आईएएस एक पीसीएस समेत 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है ।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारा स्पष्ट मत है , हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है ,किसी भी कीमत पर देवभूमि में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा । हमारी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और हमने 100 से ज्यादा नकल के मामले में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त किया है और नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा । 1064 टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने पर गिरफ्तार किया गया ,
ओर हरिद्वार जमीन घोटाला जैसे ही संज्ञान में आया तत्काल हमने जांच बैठाई ओर जांच की रिपोर्ट आते ही भूमि विक्रेताओं के बैंक खातों को सीज किया गया , अधिकारियों को सस्पेंड किया गया ओर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने बाद उसकी समीक्षा की गई उसके बाद तत्कालीन नगर आयुक्त
,तत्कालीन जिलाधिकारी ओर प्रशासक सहित 7 लोगों को निलंबित करते हुए विजिलेंस को सौंप दिया है । हम ही सुनिश्चित करेंगे कि नगर निगम का जो पैसा है वो वापस आए । साथ ही नगर निगम के कामों की ऑडिट की जाएगी जिससे अगर कोई अनियमितता हुई है तो वह पकड़ में आएगी और उसपर भी कार्यवाही होगी । देवभूमि में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत भ्रष्टाचार के आरोप
मुख्यमंत्री धामी की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अब तक कई वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में कार्रवाई की गई है. मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि “सरकार की नीति साफ है—भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और जवाबदेही तय करना.” यही कारण है कि बीते तीन सालों में कई ऐसे वरिष्ठ अफसरों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की गई है, जो पहले अछूत माने जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश

इन बड़े नामों पर गिरी सरकार की गाज
हरिद्वार जमीन घोटाला : 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत कुल 12 लोग सस्पेंड
रामविलास यादव (IAS अधिकारी): आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में निलंबित किया गया. उनके खिलाफ आय का स्रोत स्पष्ट न होने पर जांच एजेंसियों ने गहरी जांच शुरू की है.
किशन चंद (IFS अधिकारी): वन विभाग से जुड़े इस वरिष्ठ अधिकारी पर पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं. उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.
हरमिंदर सिंह बवेजा (उद्यान निदेशक): बागवानी विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के कारण निलंबित किए गए.
अमित जैन (वित्त नियंत्रक, आयुर्वेद विश्वविद्यालय): भ्रष्टाचार संबंधी आदेशों की अनदेखी और वित्तीय नियमों की अवहेलना पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई.
भूपेंद्र कुमार (उपमहाप्रबंधक वित्त, परिवहन निगम): रिश्वत लेने और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों में निलंबन. विजिलेंस द्वारा विस्तृत जांच चल रही है.
महिपाल सिंह (लेखपाल): रिश्वत मांगने के मामले में रंगे हाथ पकड़े गए. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.
निधि यादव (PCS अधिकारी): विभिन्न मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू की गई है.
रामदत्त मिश्र (उप निबंधक, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग): स्टांप शुल्क व भूमि पंजीकरण में अनियमितताओं के कारण निलंबित.
राज्य कर विभाग के अधिकारी वी.पी. सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह और यशपाल सिंह: इन वरिष्ठ अधिकारियों को कार्य में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार के संदेह पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, चालक समेत दो गिरफ्तार

सेवानिवृत्त अधिकारी भी जांच के दायरे में
बता दें कि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ वर्तमान में कार्यरत ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारी भी जांच के दायरे में आएंगे यदि उन्होंने सेवा काल में कोई अनियमितता की हो।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग-पर्सनल केयर क्लास

कुशाल सिंह राणा और राजेन्द्र डबराल (सेवानिवृत्त लेखपाल): ज़मीन कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज.

मृत्युंजय मिश्रा (पूर्व रजिस्ट्रार, आयुर्वेद विश्वविद्यालय): भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर जांच प्रक्रिया जारी.

रजनीश कुमार पांडे (सीनियर गोदाम अधिकारी, GBPUAT पंतनगर): आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज.

नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई
राज्य में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसे मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट मंशा है कि युवा पीढ़ी को साफ-सुथरा और निष्पक्ष अवसर मिले. अब तक 57 नकल माफिया जेल भेजे जा चुके हैं। 24 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है, इससे यह संदेश किया गया है कि राज्य में कोई भी परीक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

आयुक्त दीपक रावत जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य

Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में आईटी पार्क जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आयुक्त दीपक रावत जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश

  • चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

  • बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • स्वास्थ्य

    Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

  • कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,221)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,482)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (711)
  • देहरादून (11,105)
  • नैनीताल (6,477)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,155)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,154)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (920)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा