Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आदर्श चंपावत उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

आदर्श चंपावत उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Mohan Chandra Joshi February 24, 2023
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। आदर्श चम्पावत, उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आदर्श चम्पावत हेतु नोडल एजेंसी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी संस्थान विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के संस्थान, एजेंसियों व रेखीय विभागों के अधिकारियों व वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया गया है। इसी परिकल्पना को पूर्ण करने एवं सभी हिमालयी राज्यों के समक्ष उत्तराखण्ड को एक मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए उत्तराखण्ड@25 के अन्तर्गत आदर्श चम्पावत की रूपरेखा तय करने एवं भविष्य की कार्ययोजना बनाने के लिए आज जो सभी लोग यहाँ पर एकत्रित हुए है। निश्चित तौर पर हम सभी मिलकर जनपद चंपावत को एक मॉडल जिला बनाने में सफल होंगे। जो कार्यक्रम यह शुरू किया गया है वह लक्ष्य तक पंहुचे हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और आदर्श उत्तराखण्ड का निर्माण तभी संभव है, जब राज्य का हर जनपद हर गांव आदर्श होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास का हमारा सपना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस दौर में शोध, अनुसन्धान और नवाचार के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद इस अति महत्वपूर्ण कार्य में नोडल एजेंसी की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जब भी कोई नीति बनायें उसमें पूरे समाज और हर विभाग के हर वर्ग के विचारों और आवश्यकताओं का समावेश हो, क्योंकि हमें अपने में परिपूर्ण, उत्तम मॉडल विकसित करना है जिसे अन्य हिमालयी राज्य भी भविष्य में अंगीकार करें और खुशी खुशी अपनाएं। यहाँ विकसित विकास मॉडल उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी राज्यों का भी प्रतिनिधित्व करेगा और इसे राज्य के अन्य जिलों में भी दोहराया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विभिन्न संस्थानों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा विज्ञान और तकनीक की मदद से क्षेत्र विशेष की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं विकसित की जाएं तभी हम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। चम्पावत जनपद में किसानों के द्वारा मुख्य रूप से दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, औषधीय एवं सुगंधीत पौधो की खेती फल उत्पादन एवं प्रसंस्करण, मधु उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्य करके अपनी आजीविका अर्जित कर रहे है इसे आगे बढ़ाया जाय। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला नदियों,वनों धार्मिक स्थलों व प्राकृतिक रूप से आच्छादित है यहां जो अनेक संभावनाएं हैं उसे सजोते हुए एक मॉडल के रूप में उन्हें विकसित किया जाय। ईश्वर की इच्छा है कि जिस प्रकार पूर्व में यह राजधानी रही है उसी प्रकार विकास के क्षेत्र में यह जिला मॉडल जिला बने इस हेतु सभी संस्थान मिलकर कार्य करें। जिले के माँ पूर्णागिरि धाम में लाखों दर्शनार्थी/धार्मिक पर्यटक आते हैं उन्हें 4 या 5 दिन तक जिले के अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक लाने हेतु जिलाधिकारी चंपावत द्वारा जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उस पर कार्य किया जाय।
उन्होंने कहा कि जनपद में लोगों की आजीविका बढ़ाए जाने हेतु दुग्ध उत्पादन कृषि बागवानी, सुगन्धित पौधों और फूलों की खेती, स्थानीय मसालों की खेती और विपणन / मार्केटिंग, होम स्टे योजना के तहत स्थानीय लोगों का कौशल विकास प्रशिक्षण, पारम्परिक विरासत का संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में इनका सदुपयोग, प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक विरासत मानचित्रण, टेली मेडिसिन, टेली एजुकेशन टेली कम्युनिकेशन पर तकनीकी सहायता तथा प्रशिक्षण आदि पर विशिष्ट कार्ययोजनएं तैयार की जा सकती हैं। हर क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनायें हैं. जैसे मछली पालन के लिए विकसित तकनीक स्थापित करना, फिश एंगलिंग के जरिये पर्यटन के क्षेत्र में जनपद को वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाना, मत्स्य विकास योजना और पशुपालन के क्षेत्र में पशुधन, बकरी और मुर्गी पालन में और अधिक कार्य किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चंपावत को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा चंपावत जिले के विकास हेतु निरंतर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जा रहे हैं जिनमें तेजी से स्वीकृति प्रदान कर धनराशि भी आवंटित हो रही है इसी प्रकार यूकॉस्ट के द्वारा भी अनेक कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें लैब ऑन व्हीलस के अन्तर्गत चम्पावत जिले में मोबाइल वैन का प्रदर्शन किया जा रहा है। लैब ऑन व्हीलस के प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के माध्यमः से रूबरू कराया जा रहा है। इस मोबाइल वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा होगी, साथ ही जनपद शिक्षा में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग व एजेंसियां एक दूसरे के साथ अपनी योजनाऐं साझा करें और आपसी समन्वय के जरिये उन्हे क्रियान्वित करें। साथ ही आदर्श चम्पावत हेतु भविष्य के लिए कार्ययोजना तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक 3 मांह में आदर्श चंपावत को लेकर आयोजित बैठक में वह स्वयं प्रतिभाग करेंगे तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक मांह इसकी समीक्षा की जाएगी उन्होंने कहा कि संस्थान एवं विभागों के द्वारा आदर्श चम्पावत हेतु जो भी कार्ययोजना बनायी गयी है उसे समय पर धरातल पर लाया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगली जानवरों से खेती को नुकसान किए जाने की सबसे अधिक समस्या आ रही है इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु जनपद चंपावत से ही एक मॉडल तैयार किया जाय जिसे अन्य जिले भी अपनाएं।
बैठक में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर चंपावत जनपद को आदर्श जनपद बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जिले की यह परिकल्पना की गई है आने वाले समय में चंपावत जनपद ही नहीं उत्तराखंड राज्य एक श्रेष्ठ राज्य बनेगा।
इस अवसर पर हेस्को संस्था से आए पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का निर्णय जो आप द्वारा लिया गया है यह हिमालय के संरक्षण के लिए एक बेहतर सोच है। उन्होंने कहा कि हम अपनी आर्थिकी हेतु अपने संसाधनों पर निर्भर रहते हैं। जल, जंगल और जमीन से हमारी आर्थिकी होती है। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा जो सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसे आगे बढ़ाए जाने हेतु हम सभी का अपना एक दायित्व है इसे हमें व्यक्तिगत तौर पर लेना सभी की जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने आदर्श चंपावत को लेकर जिले में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में वर्तमान में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटन विकास के क्षेत्र में जहां एक और मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है वहीं पर्यटन स्थलों को विकसित,सुगम किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ट्रैकिंग मार्गो का निर्माण सहित यहां के पुरातत्व एवं पुरानी शैली में निर्मित भवनों के संरक्षण के अतिरिक्त 100 पौराणिक नोलो का जीर्णोद्धार जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं,स्वरोजगार की अनेक योजनाएं जिले में संचालित हैं इसी के तहत मनरेगा से 300 मत्स्य तालाब बनाए जा रहे हैं तथा अनेक विकास के प्रस्ताव जनपद से तैयार कर शासन को भी भेजे गए हैं। हमारा पूरा प्रयास हैं कि हम चंपावत जिले को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित करें।
बैठक में महानिदेशक उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दुर्गेश पंत ने उनके संस्थान द्वारा आदर्श जनपद हेतु किए जा रहे कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास हेतु इसरो द्वारा डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इस हेतु मुख्यमंत्री द्वारा इसरो से आए हुए वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, विभागों से आए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भी चंपावत जनपद को आदर्श चंपावत बनाए जाने हेतु अपने-अपने विचार रखें एवं सुझाव दिए

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, प्रतिनिधि प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय (पी0 एस0 ए0) भारत सरकार संदीप पाटिल, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो0 दुर्गेश पंत ,पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा,इसरो के वैज्ञानिक हरीश कर्नाटक,भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के पंकज, निदेशक सेवायोजन हरबीर सिंह,भारतीय वन्य जीव संस्थान के पूर्व निदेशक गोपाल रावत विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानाे आईआईपी, आईआईआरएस, मृदा एवं जल संरक्षण, सीएसआईआर, सीमैप से आये हुये विशेषज्ञ/ अधिकारी/
एवं उत्तराखण्ड सरकार के विभिन्न रेखीय विभागों से आये वैज्ञानिक/अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आदर्श चंपावत उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित आदर्श चम्पावत उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

  • हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

  • बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

  • बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,540)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,269)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण