यूपी- उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में कहां बन रही किसकी सरकार , पढ़िए क्या कहता है यह ताजा सर्वे
चुनावी महासंग्राम 2022। उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावी माहौल चरम पर है। इन राज्यों की आम जनता के साथ ही देश की नजरें भी इस चुनाव पर टिकी हुई है।
इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में उत्तर प्रदेश में जहां योगी सरकार की वापसी करते हुए दिखाया गया है वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा फिर सरकार बनाते हुए दिख रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे के मुताबिक गोवा में भी भगवा पार्टी के सरकार बनाने की उम्मीद है। हालांकि, पंजाब की स्थिति डांवाडोल है। बॉर्डर स्टेट में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है।.
टाइम्स नाउ नवभारत ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सर्वे किया है। इसमें उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को वापसी करते हुए दिखाया गया है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 223 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 152 सीटें मिलने की उम्मीद है। बीएसपी को 13, कांग्रेस को 12 और अन्य का 3 सीटें दी गई हैं।
यूपी का हाल (कुल सीटें- 403)
बीजेपी : 223
सपा : 152
बीएसपी : 13
कांग्रेस : 12
अन्य : 3
इस ओपिनियन पोल में उत्तराखंड में बीजेपी को सरकार बनाते दिखाया गया है। पहाड़ी राज्य की 70 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 42-46 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 12-14 सीटें दी गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) को 8-11 सीटें और अन्य को 2-5 सीटें मिलने के आसार हैं।
उत्तराखंड का हाल (कुल सीटें- 70)
बीजेपी : 42-46
आप : 8-11
कांग्रेस : 12-14
अन्य : 2-5
जहां तक पंजाब का सवाल है तो सर्वे में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है। हालांकि, आप सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। सर्वे के अनुसार, राज्य की 117 विधानसभा सीटों में आप को 58 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस 44 सीटें पा सकती है। अकाली दल को 12, बीजेपी को 2 और अन्य को 1 सीट मिलने के आसार हैं।
पंजाब का हाल (कुल सीटें- 117)
आप : 58
कांग्रेस : 44
अकाली : 12
बीजेपी : 2
अन्य : 1
सर्वे के मुताबिक, गोवा में बीजेपी सरकार बनाते हुए दिख रही है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों में पार्टी को 20-23 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। आप को 6-10 और अन्य को 5-6 सीटें मिलने की उम्मीद है।
गोवा का हाल (कुल सीटें- 40)
बीजेपी : 20-23
कांग्रेस : 4- 6
आप : 6-10
अन्य : 5-6
इससे पहले भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे रिपोर्ट पढ़ें–

- उत्तराखंड में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत
उत्तराखंड विधानसभा में कुल मिलाकर 70 सीट है। किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए दो-तिहाई सीटों की जरूरत पड़ती है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता होती है। प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव में बीजेपी जहां पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस हरीश रावत के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें