चंपावत – जिले के मैदानी इलाकों में कल स्कूलों में रहेगी छुट्टी , आदेश जारी
तहसील टनकपुर और बनबसा मैदानी क्षेत्रों के स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार 23 जुलाई को अवकाश घोषित
Champawat News: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नोनिहालो के सुरक्षा को देखते हुए सोमवार 23 जुलाई 2024 को चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा के , शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओ एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है यह आदेश सिर्फ मैदानी क्षेत्र के लिए लागू है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


