Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार- कुष्ठ रोगियों की समर्पित भाव से सेवा कर रही है दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्था: राष्ट्रपति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

हरिद्वार- कुष्ठ रोगियों की समर्पित भाव से सेवा कर रही है दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्था: राष्ट्रपति

Mohan Chandra Joshi March 27, 2022
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन को संकल्प और सेवा की भावना के साथ मानव कल्याण हेतु संवेदनशीलता से कार्य करने वाली संस्था बताते हुए कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व इस संस्था को एक छोटे बीज के रूप में बोने में उनकी भी भूमिका रही है, जो आज बड़ा वृक्ष बन गई है।
राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती आध्यात्म् के साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमि रही हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ हरिद्वार व हर द्वार भगवान विष्णु एवं शिव की प्राप्ति के द्वार हैं। पतित पावनी जीवन दायिनी गंगा भी इसकी साक्षी है। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार राज्य सभा के संसद बने तब भी तथा राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनकी पहली यात्रा उत्तराखण्ड की रही। उन्होंने कहा कि पवित्र गंगा के तट पर स्थापित यह मिशन मानव सेवा के लिए समर्पित हैं। संस्था द्वारा कुष्ठ रोगियों की समर्पित भाव से की जा रही सेवा सराहनीय है।


राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान द्वारा जाति एवं धर्म पर आधारित अस्पृश्यता का तो अंत कर दिया गया लेकिन अभी भी कुष्ठ के प्रति अस्पृश्यता का भाव समाप्त नहीं हो पाया है। कुष्ठ रोग को कलंक के रूप में देखे जाने की अवेज्ञानिकता के अवशेष आज भी देखे जाते हैं। कुष्ठ रोगियों के प्रति व्याप्त आशंकाओं को दूर करने के प्रयास किये जाने चाहिए। उन्हें भी बीमारी के दौरान तथा उसके बाद स्वास्थ्य होने पर अन्य रोगों से मुक्त होने वाले रोगियों की तरह ही अपनाया जाना चाहिए। इस सम्बन्ध में समाज मे फैली आंशकाओं को दूर करने के प्रयासों की भी उन्होंने जरूरत बतायी।
राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कुष्ठ रोगियों की सेवा कर समाज को इसके लिये प्रेरित किया था। महात्मा गांधी का जन्मदिन राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग असाधारण नही है। इसे असाधारण समझने वाले ही असली रोगी है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के बीच कार्य करने वालों का आत्मविश्वास कितना ऊंचा होता है, इस संस्था से जुड़े लोग इसका उदाहरण है।
इससे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज परिसर पहुंचने पर शिव अवतरण, शिव ज्ञान से जीव सेवा यज्ञ, सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन, एक वर्षीय अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज परिसर में बिल्ब के पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल से.नि. गुरमीत सिंह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम ‘सेवा की साधना’ को समर्पित है, सेवा की साधना की प्रेरणा हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों की देन है। भारतीय शास्त्रों की देन है, जिनमें परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य कहकर महिमामण्डित किया गया है। पवित्र गुरुवाणी और सिक्ख जीवन दर्शन में सेवा और परिश्रम को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। संस्था की इन स्वर्णिम उपलब्धियों’ की पृष्ठभूमि में पिछले पच्चीस वर्षों की तपस्या, सेवा और निष्ठा छिपी हुई है।
उन्होंने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने, ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के मंत्र को समझा और एक कठिन कार्य को अपने हाथों में लिया है। कुष्ठ रोगियों के बच्चों के भविष्य को उज्जव बनाने का संकल्प लिया, उनकी शिक्षा और दीक्षा का संकल्प लिया, कला और कौशल विकास का संकल्प लिया यह सब असंभव को संभव बनाने जैसा है। ये कार्य एक सच्चा देशभक्त, राष्ट्रभक्त ही कर सकता है।
स्वामी विवेकानन्द जी ने दुनियां के सामने विश्व गुरू भारत की संकल्पना दी थी, उस संकल्पना की पूर्ति भारतीय ज्ञान के विस्तार और सेवा की सच्ची भावना से ही हो सकती है। भारत के युवा जितने ज्ञानी और सेवा भावी होंगे हमारा देश उसी गति से विश्वगुरू के अपने पद को प्राप्त कर सकेगा।
राज्यपाल ने कहा कि सेवाभावी भारत के निर्माण के लिए युवाओं द्वारा गरीबों, वंचितो, निर्बलों की सेवा का संकल्प लेना होगा। स्वामी विवेकानन्द के ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के मंत्र को सच्चे अर्थो में अपनाना होगा। ज्ञान की उपासना और सेवा की पराकाष्ठा ही हमें विश्व गुरू के पथ पर अगे ले जा सकती है। यह समारोह इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा देने वाला है।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन से जुड़े लोगों ने वर्ष 1997 से आजतक तिल तिल जलाकर इस मिशन को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिसके प्रेम में दिव्यता होती है उनके लिये दूसरों की सेवा करना ही धर्म बन जाता है। कुष्ठ रोगियों के हित के लिये यह संस्था निरन्तर कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ से गुलाबराय मैदान तक गूंजी योग की अलख, रुद्रप्रयाग ने दिया निरोग जीवन का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सैनिक के पुत्र है और सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति सहित अन्य अतिथियों का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की जनता ने राज्य के अंदर एक नया इतिहास बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मिशन के संकल्प में कोई विकल्प नहीं है। अतः इस विकल्प रहित संकल्प के सेवा के मिशन को पूर्ण करने में उनका सहयोग रहेगा।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के डॉ आशीष गौतम ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना

इस अवसर पर देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविन्द, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा0 धन सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF का सामूहिक संकल्प, राज्यभर की सभी पोस्टों पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार- कुष्ठ रोगियों की समर्पित भाव से सेवा कर रही है दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्था: राष्ट्रपति

Related Stories

बारिश और तेज हवाओं को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
देहरादून पुलिस में सात निरीक्षकों के तबादले और विभिन्न थानों में नई तैनाती से जुड़ी प्रतीकात्मक फोटो। देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में योग करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अल्मोड़ा के दन्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए लोग। अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट। उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते SDRF कर्मी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF का सामूहिक संकल्प, राज्यभर की सभी पोस्टों पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF का सामूहिक संकल्प, राज्यभर की सभी पोस्टों पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बारिश और तेज हवाओं को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • देहरादून पुलिस में सात निरीक्षकों के तबादले और विभिन्न थानों में नई तैनाती से जुड़ी प्रतीकात्मक फोटो। देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में योग करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश

  • अल्मोड़ा के दन्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए लोग। अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट। उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (610)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,515)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,739)
  • नैनीताल (6,321)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,035)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी