हरिद्वार- एसएसपी ने किए 8 उप निरीक्षकों के तबादले ,कई चौकी इंचार्ज भी बदले
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सोमवार देर रात जनपद में कई उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं।
उप निरीक्षक समीप पांडे को कोतवाली गंगनहर से हटाकर प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी बनाया गया है, चरण सिंह को प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर का चार्ज दिया गया है, नवीन पुरोहित प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर से हटाकर थाना बहादराबाद भेजा गया है, आमिर खान प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर को हटाकर गंगनहर कोतवाली भेजा गया है, नरेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर का चार्ज दिया गया है, सुनील रमोला को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर का चार्ज दिया गया है, देवेंद्र चौहान को थाना कलियर से हटाकर प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि दिनेश रावत को प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल से हटाकर थाना कलियर भेजा गया है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


