हरिद्वार- गंगा की लहरों में समाया 14 वर्षीय किशोर , स्वजनों में मचा कोहराम
- पुलिस- एसडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया , शव बरामद
हरिद्वार। उत्तराखंड में नदियों- नहरों में डूबने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं चिंताजनक बात यह है कि इनमें अधिकांश नवयुवक और किशोर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
,ताजा मामले में आज श्यामपुर में नहाते हुए 14 वर्षीय किशोर गंगा की लहरों में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस , जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किशोर का शव बरामद किया घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक श्यामपुर निवासी रितिक पुत्र गजे सिंह सोमवार को अपने तीन दोस्तों के साथ श्यामपुर अमात्रया होटल के समीप गंगा नदी में नहाने गया था अचानक नहाने के दौरान रितिक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गहन सर्चिंग के उपरांत डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा पानी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


