Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar- सीएम धामी ने महाराजा अग्रसेेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का किया शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar- सीएम धामी ने महाराजा अग्रसेेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का किया शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi April 13, 2025
ख़बर शेयर करें -

50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में महाराजा अग्रसेेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महाराजा अग्रसेेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा एवं समर्पण के प्रतीक महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए सभी को महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा, धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण, मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को समर्पित भाव से किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिस भवन का आज लोकार्पण हुआ उसके भव्य घाट आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बनेंगे एवं सामाजिक एकता को दर्शाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता पर किसी भी प्रकार की कोई आँच नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ट्रस्ट हरिद्वार के साथ वृंदावन में भी अत्याधुनिक भवन और सत्संग हॉल का सफल संचालन कर रहा है। अनेक लोग ट्रस्ट के संचालन में अपना योगदान दे रहे हैं, साथ ही अयोध्या में भी ट्रस्ट द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त आश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन भारतीय समाज के ऐसे आदर्श नायक थे, जिनका संपूर्ण जीवन- जन सेवा, सत्कर्म और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है, उन्होंने सदैव समाज के हित को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के लिए कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट–एक रुपया का जो मंत्र दिया था, वह आर्थिक सहयोग का प्रतीक एवं सामाजिक एकता ,समानता, सामूहिक उत्तर दायित्व, समरसता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा महाराज के आदर्शो को आधार बनाकर अग्रवाल समाज ने सदैव इसी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अग्रवाल समाज ने कोविड महामारी, केदारनाथ त्रासदी, एवं हर विपरीत समय में आगे बढ़कर सेवा का काम किया है। उन्होंने कहा अन्य देशों के मुकाबले भारत ने सबसे पहले कोविड महामारी पर नियंत्रण पाया। जहां पर जैसी आवश्यकता थी, उन आवश्यकताओं की पूर्ति की गई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई गई और दुनिया के पिछड़े देशों को वैक्सीन दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कई कार्य किए जा रहा हैं। वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी अनेक पहलो के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने राज्य में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज हमारा राज्य इज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस में अचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी में आया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: प्यार के नाम पर खौफनाक खेल! शादी का झांसा, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो से सनसनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की वर्ष 2023–24 की एसडीजी रिपोर्ट में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। हमारा राज्य युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। हमने एक वर्ष में बेरोजारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा हमने राज्य हित में कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए हैं। राज्य ने देश में सबसे पहले ‘समान नागरिक संहिता को लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके परिणाम स्वरुप उत्तराखंड में पिछले 3 वर्ष में लगभग 22 हजार से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है तथा भर्तियां भ्रष्टाचार एवं विवादों से परे रहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है और इसी संकल्प के साथ प्रदेश में विभिन्न घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहाँ पर राज्य की कुल जनसंख्या से लगभग 10 गुना लोग राज्य में घूमने के लिए आते हैं, इसलिए आने वाले व्यक्तियों की संख्या के आधार पर ही विभिन्न अवस्थापना एवं विकास सुविधाओं हेतु नीति आयोग में प्रमुखता से बात रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार के विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हरिद्वार– ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए संवाद के आधार पर विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। आगामी 50-60 वर्षों की आवश्यकताओं का आंकलन कर एक मास्टर प्लान के तहत समग्र विकास सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक ने भी सभी को बैशाखी पर्व की बधाई देते हुए अपने–अपने विचार रखें।

इस दौरान सासंद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी , महापौर किरण जैसल, महाराजा अग्रसेन आश्रम ट्रस्ट के प्रधान गणपत लाल गोयल, महामंत्री दिवान चंद गुप्ता, कुलपति महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी डॉ नन्द किशोर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार न्यूज

Related Stories

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए। देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों को शुभकामना संदेश। देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान का दृश्य उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में परेशान युवती। Uttarakhand Crime: प्यार के नाम पर खौफनाक खेल! शादी का झांसा, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand Crime: प्यार के नाम पर खौफनाक खेल! शादी का झांसा, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो से सनसनी

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी सविन बंसल देहरादून: डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए। देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों को शुभकामना संदेश। देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

  • मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

  • उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान का दृश्य उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल

  • साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026 से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक
    • अध्यात्म

    साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,098)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,352)
  • खेल (350)
  • चंपावत (933)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,543)
  • नैनीताल (6,222)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (980)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (689)
  • रोजगार (475)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक