Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा का सपना हो रहा साकार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा का सपना हो रहा साकार

Mohan Chandra Joshi July 13, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया कांवड़ यात्रा मोबाइल एप।

कांवड़ियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का किया गया आभार व्यक्त।

हरिद्वार 13 जुलाई 2025- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुन्दर व पर्यावरणीय अनुकूल बनाने के लिए विशेष पहल की गई है। जिसके अन्तर्गत कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओ को स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन हेतु अल्प समय में ही कांवड़ यात्रा मोबाइल एप का निर्माण भी किया गया है।

की गई व्यवस्थाओं पर कांवड़ियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का किया गया आभार व्यक्त।

देश के विभिन्न कौनों से कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुॅचने वाले शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं हेतु यात्रा मार्ग एवं कांवड़ मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं यथा-पेयजल, शौचालय, स्नान, सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 

डीएम तथा एसएसपी स्वयं ले रहे पल-पल की खबर

कांवड़ यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का लगातार औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परख के साथ ही विभिन्न माध्यमों से भी यात्रा मार्ग पर संचालित गतिविधियों पर पैनी नज़र रखते हुए पल-पल की खबर रखी जा रही है। 
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा का धार्मिक, आध्यत्मिक व सांस्कृतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचा रूप से संचालित करने एवं यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुखद व सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष इन्तजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं तथा जन-मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रटों के साथ ही सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और यदि फिर भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका बहुत ही कम समय में त्वरित गति से समाधान किया जा सके। 

रियल टाईम मोनीटरिंग की व्यवस्था

कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचा रूप से संचालित करने के लिए तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरो, ड्रोन आदि के माध्यम से 24*7 की तर्ज पर लगातार मोनीटरिंग की जा रही है। मेले के दौरान मोनीटरिंग हेतु सीसीआर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की तैनाती की गई है। 

ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा हेतु सफाई एवं स्वचछता व्यवस्था

कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में नगर निगम द्वारा 1650 पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही 10 मुख्य सफाई निरीक्षकों की तैनाती की गई है जोकि प्रतिदिन 24*7 के आधार पर दिन-रात सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं। नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता हेतु 215 डस्टबिन लगाए गए हैं तथा कूड़े के उचित निस्तारण हेतु 90 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 180 टिनशैड शौचालय, 58 सार्वजनिक शौचालय, 08 स्मार्ट टायलेट, 40 मोबाइल टायलेट तथा 120 एफआरपी शौचालय (एफआरपी शौचालय ऐंसे शौचालय होते हैं जोकि स्वच्छता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन्हें उच्च स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने और आरामदायक व कार्यात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनका आंतरिक भाग सौंदर्यपरक रूप से मनभावन है। प्रत्येक यूनिट में पानी की व्यवस्था, एक उचित सीवेज संग्रहण प्रणाली, और प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल हैं। एफआरपी शौचालय एक विश्वसनीय और स्वच्छ समाधान प्रदान करते हैं) की व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान जिला पंचायत द्वारा 19 स्थायी शौचालयों 7 चैंजिंग रूम तथा 6 अस्थायी शौचालय व 7 अस्थायी चैंजिंग रूम संचालित किये जा रहे हैं। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था

कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मेला क्षेत्र में 29 अस्थायी चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 89 चिकित्सकों, 117 फार्मेसिस्टों, तथा 150 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है तथा समस्त मेला क्षेत्र में निजि व सरकारी कुल 66 एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है। 

विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था

दिन-रात चलने वाली कांवड़ यात्रा मार्गो एवं पार्किंग स्थलों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रकाश एवं लाइट की व्यवस्था हेतु विभिन्न आवश्यकता वाले क्षेत्रों में 100 जनरेटर के साथ ही 7500 स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की गई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
IMG_20260825_221255 Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

  • IMG_20260825_221255 Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

  • उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,256)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,491)
  • खेल (361)
  • चंपावत (983)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,122)
  • नैनीताल (6,484)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,159)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (924)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं