हरिद्वार- प्रशासन की अवैध खनन भंडारण पर बड़ी कार्रवाई , एक स्टोन क्रशर सीज

हरिद्वार। जिला प्रशासन और खनन विभाग का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन की कार्यवाही के बाद गुरुवार को खनन विभाग और लक्सर तहसील प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र के किसान, गणपति और लिम्ब्रा स्टोन क्रशरों की जांच की, साथ ही अन्य कार्यवाही/ अवैध खनन/ भंडारण की सूचनाओ के संदर्भ में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हाल ही में वर्षाकाल को देखते हुए खनन बंदी के निर्देश जारी किये जाने के बाद भी अवैध खनन/ भंडारण की शिकायत प्राप्त हो रही है, जिसके क्रम में तहसील लक्सर के क्रेशरों/ भंडारणों में अवैध-खनन की शिकायतों के कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी द्वारा खनन एवं राजस्व विभाग को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में गुरुवार को खनन विभाग द्वारा लक्सर प्रशासन के साथ संयुक्त दल ने तीन क्रशरों किसान, गणपति और लिम्ब्रा की जांच की, तथा किसान क्रेशर में अवैध खनन/ अवैध भंडारण सामग्री / शिकायत की पुष्टि पाए जाने पर किसान स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया साथ ही अर्थदंड/भारी जुर्माना भी लगाया गया। अन्य क्रशरों की जांच में अवैध खनन/ भंडारण की पुष्टि नही हुई।
लक्सर में स्वीकृत गुरूकपा नाम के रिटेल भंडारण में भी अवैध भंडारण की पुष्टि पाए जाने पर भारी अर्थदंड/ जुर्माने की कार्यवाही अमल में लाई गई है।
जांच दल द्वारा अन्य मामले में मेहतोली ग्राम की निवासी से हरियाणा के निवासी व्यक्ति मनजीत के नाप भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर भी भारी जुर्माने / अर्थदंड की कार्यवाही अमल में लाई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें