हल्द्वानी: नहीं होगा जलभराव, डीएम के प्रयासों से नहरों की सफाई का कार्य शुरू
हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के प्रयासों से लम्बे समय से लम्बित हल्द्वानी के नहरों की सफाई प्रारम्भ हो चुकी है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्टेªट ने किया मुखानी नहर, आवास विकास, व मण्डी से तीनपानी नहर का स्थलीय निरीक्षण। उन्होेने सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं व ठेकेदार को नहर से निकल रहे मलवे को तुरन्त हटाने के निर्देश दिये।
सिचांई विभाग द्वारा टीमे बनाकर तीनो नहरों की जेसीबी मशीन लगाकर सफाई की जा रही है तथा टीपरों के माध्यम से ट्रंचिग ग्राउण्ड में मलुवा फैका जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल प्रारम्भ हो चुका है इसलिए तेजी से नहर सफाई कार्य किये जाय, तांकि बरसात में नहर उफान से पानी सड़कों पर न फैले। नहर सफाई में नहरों से रजाई-गद्दे, कपडें आदि निकल रहा है जिससे नहरें चोक होती है व पानी सड़को पर फैलता है।
अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जनता से अपील की है कि वे नहरों का पानी सिंचाई योग्य बने रहने में सहयोग करे तथा नहरो में गन्दगी, रजाई, कपडें व घर का कूडा न डाले, नहरों में कूडा डालते पाये जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


