हल्द्वानी: 6.80 करोड़ की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
निवेश के नाम पर आम जनता से ठगी का आरोप
हल्द्वानी। जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, अन्यथा मेहनत की कमाई ठगों के हाथ लग सकती है। आरोपितों ने फर्जी सहकारी समिति बनाकर भोले भाले लोगों से ठगी की। पुलिस के अनुसार, कोतवाली रामनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 246/23, धारा 409 के तहत यह मामला दर्ज किया गया था।
आरोपियों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुद्देशीय स्वावलंबी सहकारी समिति” के नाम से संस्था बनाकर निवेशकों को अधिक ब्याज और गारंटी का लालच दिया। इसके बाद रामनगर, हल्द्वानी सहित कई क्षेत्रों के लोगों से भारी धनराशि जमा कराई गई। जिसमें 300 लोगों ने छह करोड़ 80 लाख रुपये की रकम फर्जी सहकारी संस्था को जमा कर दी। जांच में सामने आया कि संस्था के संचालकों ने करीब छह करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली और फरार हो गए।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपितों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हेमचंद पंत निवासी हरिपुर नायक जनपद नैनीताल, विकास दुर्गापाल निवासी डहरिया कोतवाली हल्द्वानी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


