हल्द्वानी: गौलापार स्थित नैब में दिव्यांग छात्र- छात्राओं को ईवीएम वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण
हल्द्वानी – भारत निर्वाचन आयोग एंव जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशो के क्रम में सोमवार को गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइण्ड नैब में अध्ययन कर रहे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ईवीएम एंव वीवीपैड का प्रदर्शन व उसके उपयोग के विषय र्स्पश करवाकर जिला निर्वाचन के हरीश चन्द्र पाण्डे व योगेश कुमार द्वारा दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। ताकि लोकतन्त्र में दिव्यांग अपनी सहभागिता कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा (पीडब्लूडी) प्रशन विथ डिसेबलटीस एप को लांच किया गया है जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की मतदान में भागीदारी बढाना, दिव्यांगजनों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करना एवं उनको सुगम निर्वाचन हेतु सत प्रतिशत सम्पूर्ण सुविधायें एवं मदद उपलब्ध कराना है।
एप के माध्यम से दिव्यांगजन ऑनलाईन दिव्यांग मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन, ह्विलचियर हेतु बुकिंग कर सकते है।
इस अवसर सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण राहुल आर्या, नैब सचांलक श्याम धानक आदि मौजूद थे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


