हल्द्वानी: वृक्ष हमारी धरती के श्रृंगार- श्री निवास
हल्द्वानी। रविवार को पुलिस विभाग तथा स्टेट बैंक शाखा, मुखानी की संयुक्त पहल पर हीरा नगर योग पार्क में हरेले पर्व पर पौधारोपण किया गया। शाखा प्रबंधक श्री निवास ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती का श्रृंगार है जब धरती हरयाली से सजती है सुख की अनुभूति होती। हम अपने परिजनों की स्मृति में श्रीवृक्ष लगाएं तथा पर्यावरण संतुलन की दिशा में अपने दायित्व का निर्वहन करें।
इस अवसर पर नीम, चम्पा, बेलपत्र, गुडहल, गुलमोहरी आदि के दर्जनों पौधे रोपे गए। तथा इन पौधों की सुरक्षा एवं देख-भाल का संकल्प भी लिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


